When Shaheen Afridi was bowling I did not feel that the pitch was providing much help to pacers says Ishan Kishan T20 WC में पाकिस्तान की हालत खस्ता करने वाले ईशान किशन बोले- जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे तब..., Cricket Hindi News - Hindustan

T20 WC में पाकिस्तान की हालत खस्ता करने वाले ईशान किशन बोले- जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे तब...

T20 World Cup 2026 के लीग मैच में पाकिस्तान की हालत खस्ता करने वाले ईशान किशन ने दावा किया है कि जब पहली पारी में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे तब ऐसा नहीं लग रहा था कि तेज गेंदबाजों के लिए पिच में कुछ है।

Mon, 16 Feb 2026 06:21 AMVikash Gaur Bhasha, कोलंबो
share
T20 WC में पाकिस्तान की हालत खस्ता करने वाले ईशान किशन बोले- जब शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे तब...

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 40 गेंद में 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की बड़ी जीत में ईशान किशन ने अहम योगदान दिया। इस तूफानी पारी के लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए, जबकि मैच के बाद ईशान किशन ने कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि पहली पारी में जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि पिच में पेसर्स के लिए मदद नहीं है, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की।

ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्के लगाने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत का दबदबा कायम रखा। उन्हें इस कमाल की पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर आउट कर 61 रन से जीत दर्ज की।

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ''मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था। ऐसे में खुद पर भरोसा रखना और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था। मैंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है। मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था।'' उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में 160-170 रन का स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य था।

उन्होंने कहा, '' मेरे दिमाग में साफ था कि अगर हम 160-170 रन बना लेते हैं तो वह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा।'' उन्होंने कहा कि इस जीत से टीम का मनोबल बढेगा। विकेटकीपर और ओपनर ने कहा, '' भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक खास मुकाबला होता है, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए। पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीतने से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा और हम इसी लय को आगे भी बनाए रखना चाहेंगे।''

उन्होंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, '' जब शाहीन शाह अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे तो मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों के लिए पिच से ज्यादा मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था।'' पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने विकेट निकाला था और अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट निकालकर पाकिस्तान की गर्दन मरोड़ दी थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।