Washington Sundar Set for T20 World Cup Return Likely to Play vs Netherlands in Ahmedabad नीदरलैंड के खिलाफ चमक सकती है भारतीय खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की किस्मत, प्लेइंग XI में होगी एंट्री?, Cricket Hindi News - Hindustan

नीदरलैंड के खिलाफ चमक सकती है भारतीय खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की किस्मत, प्लेइंग XI में होगी एंट्री?

भारत और नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबला बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है, जोकि साइड स्ट्रेन के कारण काफी समय से टीम से बाहर थे।

Tue, 17 Feb 2026 05:17 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
नीदरलैंड के खिलाफ चमक सकती है भारतीय खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की किस्मत, प्लेइंग XI में होगी एंट्री?

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार अपने तीनों मुकाबले जीते। पिछले रविवार को भारतीय टीम ने हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ है, जोकि टूर्नामेंट से बाहर होनी की कगार है। भारत और नीदरलैंड के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है।

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में से ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका दिया है। हालांकि टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अभी भी अपनी बार का इंतजार कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान साइड स्ट्रेन का शिकार हो गए थे, जिसके बाद से वह टूर्नामेंट के शुरू होने के बाद तक पूरी तरह फिट नहीं थी। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा था कि सुंदर नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच भी नहीं खेला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीलंका की सुपर-8 से पहले मुश्किलें बढ़ी, तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को लगी चोट

मौजूदा हालात में वॉशिंगटन, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बैक-अप हैं। अक्षर पटेल ने अमेरिका के खिलाफ 162 रन के बचाव में 24 रन देकर दो विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। अक्षर और वरुण चक्रवर्ती के अलावा जब तक तीसरे स्पिनर की जरूरत न हो, फिट होने के बावजूद वॉशिंगटन एकादश से बाहर रह सकते हैं। हालांकि भारत सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, ऐसे में भारत हार्दिक पांड्या या शिवम दुबे में से किसी को आराम देकर वॉशिंगटन को मौका दे सकता है।

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरुण चक्रवर्ती ।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।