Virat Kohli IPL Record Ridiculous director of cricket Mo Bobat Tells Why he will forever be RCB icon विराट का ये रिकॉर्ड सच में हैरान करने वाला...बोबाट ने बताया कोहली क्यों हमेशा RCB के 'आइकन' रहेंगे?, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट का ये रिकॉर्ड सच में हैरान करने वाला...बोबाट ने बताया कोहली क्यों हमेशा RCB के 'आइकन' रहेंगे?

विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड ने आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट को हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज कोहली क्यों हमेशा आरसीबी के ‘आइकन’ और नायक रहेंगे?

Mon, 2 March 2026 10:46 PMMd.Akram बेंगलुरु, भाषा
share
विराट का ये रिकॉर्ड सच में हैरान करने वाला...बोबाट ने बताया कोहली क्यों हमेशा RCB के 'आइकन' रहेंगे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने विराट कोहली के 18 वर्षों से टीम के साथ बने रहने के अविश्वसनीय रिकॉर्ड पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुपरस्टार ने अपनी युवावस्था और करियर का सर्वश्रेष्ठ समय इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को समर्पित किया है इसलिए 'थिंक टैंक' को उनके लिए एक चैंपियनशिप जीतने वाली टीम तैयार करना चाहिए। आरसीबी आगामी आईपीएल में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी। टीम ने पिछले सत्र 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

कोहली का ये IPL रिकॉर्ड हैरान करने वाला

फ्रेंचाइजी में कोहली की प्रतिष्ठा पर 'आरसीबी पॉडकास्ट' में बोबाट ने कहा, ''विराट कोहली हमेशा इस टीम के 'आइकन' और नायक रहेंगे। यह कभी नहीं बदलेगा और वह इसके हकदार हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड अविश्वसनीय है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे याद है पिछले सत्र मैं एक समय उनके आंकड़े देख रहा था जब वह करीब 9,000 रन तक पहुंच गए थे और वो भी 18 साल तक सिर्फ एक ही टीम की जर्सी पहनकर। यानी हर सत्र लगभग 500 रन।'' बोबाट ने कहा, ''यह वास्तव में अविश्वसनीय है। सात साल तक कुछ खिलाड़ी 500 रन के एक सत्र से खुश हो जाते हैं। वह 18 साल तक हर सत्र औसतन 500 रन बनाते रहे हैं। यह सच में हैरान कर देने वाला है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन ने तोड़ा कोहली की 2 ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

'कोहली करियर के उस चरण में हैं, जहां...'

कोहली 2008 से आरसीबी के स्तंभ रहे हैं और एक ही टीम के लिए 9,000 से अधिक रन (आठ शतकों सहित) बनाकर आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2016 में रहा, जब उन्होंने एक ही सत्र में 973 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। कोहली के इर्द-गिर्द चैंपियन टीम बनाने पर बोबाट ने कहा, ''एंडी फ्लावर और मैं उनके लिए जो सबसे अच्छा कर सकते हैं, वह है उन्हें एक चैंपियन टीम देना। वह अपने करियर के उस चरण में हैं, जहां वह लगातार जीतना चाहते हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स

'हम लगातार दो खिताब जीतना चाहते हैं'

उन्होंने कहा, ''वह अपने आसपास अच्छे खिलाड़ी चाहते हैं क्योंकि वह जीतना चाहते हैं। वह विजेता हैं।'' आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब जीता जिन्होंने आईपीएल 2025 से पहले फाफ डुप्लेसी से यह जिम्मेदारी संभाली थी। आगामी सत्र के बारे में बोबाट ने कहा कि आरसीबी लगातार दूसरा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा, ''हम गत चैंपियन नहीं हैं। हम कुछ बचाने नहीं जा रहे। हम मौजूदा चैंपियन हो सकते हैं, लेकिन हमारा नजरिया बचाव का नहीं होगा। हम आक्रामक रहेंगे। हम कुछ नया हासिल करने की कोशिश करेंगे। हम लगातार दो खिताब जीतना चाहते हैं।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।