Vaibhav Suryavanshi Has Awarded With Pradhan mantri rastriya bal purskar वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानें किसे मिलता है ये अवॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानें किसे मिलता है ये अवॉर्ड

बिहार के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदान किया गया है।

Fri, 26 Dec 2025 11:54 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानें किसे मिलता है ये अवॉर्ड

बिहार के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार यानी पीएमआरबीपी असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को रिसीव करने के कारण वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के आगे के मैचों में नहीं खेल सकेंगे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में शानदार 190 रनों की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे राउंड के लिए वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रचा गया इतिहास, MCG में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्शकों भरम

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने उनके प्लेइंग 11 में शामिल ना होने का कारण प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को रिसीव करना बताया। उन्होंने कहा कि, वैभव मणिपुर के खिलाफ शुक्रवार का मैच नहीं खेल पाएगा क्योंकि वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेने के लिए देश की राजधानी दिल्ली जा चुका है। वैभव को दिल्ली में सेरेमनी के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना था,जिसमें वह शामिल हुए।

उनके कोच ने यह भी बताया कि वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वैभव इंडिया अंडर-19 टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़कर जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे, क्योंकि टीम आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है जो अगले साल 15 जनवरी से खेला जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।