IPL में 1000 से ज्यादा रन बनाकर सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने टॉप-5 ओपनर, फिल साल्ट का जवाब नहीं, सहवाग भी सूची में
आईपीएल में मिनिमम एक हजार रन बनाकर सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले टॉप-5 सलामी बल्लेबाज कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस सूची में फिल साल्ट से लेकर सहवाग तक मौजूद हैं।

आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग के अब तक 28 सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें कई रिकॉर्ड्स बने और कई टूटे हैं। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं, यह सवाल आपके दिमाग में आता होगा। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। इस सूची में 5 में से तीन भारतीय बल्लेबाज हैं। एक आरसीबी का धुरंधर और एक पंजाब किंग्स का धुरंधर भी शामिल है।
आईपीएल में कम से कम 1000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का है। सॉल्ट ने अपने करियर में अब तक आईपीएल में कुल 31 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.24 की औसत और 176.81 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1022 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन है। उन्होंने 10 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले दूसरे बल्लेबाज सुनील नरेन हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर 67 मैचों की 66 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1463 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.84 का रहा है। उन्होंने आईपीएल में 6 अर्धशतक और 1 शतक जड़े हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन है।
आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाकर सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर भारत के अभिषेक शर्मा का नाम है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक कुल 52 मैच खेले हैं, जिसकी 51 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.82 की औसत और 165.66 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1491 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन है। इस सूची में चौथे नंबर पर भारत के महान सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग का नाम है। दाए हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में बतौर ओपनर कुल 98 मैच की 98 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27.8 की औसत और 156.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 2586 रन बनाए थे। इस दौरान सहवाग ने 15 अर्धशतक और दो शतक जड़े थे। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 122 रन है।
आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बनाकर सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह हैं। उन्होंने 42 मैचों की 42 पारियों में सलामी बल्लेबाजी करते हुए 155.66 की स्ट्राइक रेट और 27.5 की औसत से कुल 1155 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। सिंह का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 103 रन है।
आईपीएल में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बैटर (निम्नतम 1000 रन)
फिल साल्ट- 176.81
सुनील नरेन- 175.84
अभिषेक शर्मा- 165.66
वीरेंद्र सहवाग- 156.82
प्रभसिमरन सिंह- 155.66





साइन इन