Top 5 batter and Top 5 bolwers after Super 8 stage in T20 World Cup 2026 Most runs and most Wicket list T20 WC के सुपर 8 तक इन बल्लेबाज और गेंदबाजों ने मचाया तहलका, जानिए कौन-कौन है टॉप 5 में?, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 WC के सुपर 8 तक इन बल्लेबाज और गेंदबाजों ने मचाया तहलका, जानिए कौन-कौन है टॉप 5 में?

T20 World Cup 2026 के सुपर 8 फेज के बाद कौन से पांच बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और कौन से पांच गेंदबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं? इनके बारे में आपको इस स्टोरी में पता चलेगा।

Mon, 2 March 2026 06:57 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 WC के सुपर 8 तक इन बल्लेबाज और गेंदबाजों ने मचाया तहलका, जानिए कौन-कौन है टॉप 5 में?

T20 World Cup 2026 के सुपर 8 फेज का समापन रविवार 1 मार्च की रात को इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मैच के साथ हो गया। टीम इंडिया ने उस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की। अब सिर्फ तीन मुकाबले बाकी हैं, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सुपर 8 फेज के बाद कौन से पांच बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन अब तक इस टूर्नामेंट में बनाए हैं और कौन से पांच गेंदबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट सेमीफाइनल्स से पहले निकाले हैं? इनके बारे में आपको इस स्टोरी में पता चलेगा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉप 5 बल्लेबाज और टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक-एक ही भारतीय खिलाड़ी शामिल है। अलावा टॉप बल्लेबाज और टॉप गेंदबाज की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि टॉप गेंदबाज की टीम तो टूर्नामेंट के सुपर 8 में भी नहीं पहुंच पाई थी। टॉप 5 बल्लेबाजों में से सिर्फ दो ही बल्लेबाज आपको सेमीफाइनल में नजर आएंगे, जबकि टॉप 5 गेंदबाजों में 3 गेंदबाजों आपको सेमीफाइनल्स में नजर आने वाले हैं। हैरानी की बात ये भी है कि सेमीफाइनल में पहुंची दो टीमों का न तो एक भी बल्लेबाज टॉप 5 में है और न ही एक गेंदबाज उस लिस्ट का हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन ने तोड़ा कोहली की 2 ऐतिहासिक पारियों का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

सबसे पहले बात टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के बाद के टॉप 5 बल्लेबाजों की करते हैं, जिसमें शीर्ष पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 383 रन बनाए हैं। उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर है। दूसरे नंबर पर ब्रायन बेनेट हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 292 रन बनाए हैं और उनकी टीम भी बाहर है। तीसरे पायदान पर एडेन मारक्रम हैं, जो 268 रन बना चुके हैं। उनकी टीम सेमीफाइनल में है। चौथे नंबर पर शिमरोन हेटमायर हैं, जिन्होंने 248 रन बनाए हैं, लेकिन उनकी भी टीम बाहर हो चुकी है। पांचवें नंबर पर 231 रनों के साथ सूर्यकुमार यादव हैं, जो टॉप 5 में अकेले भारतीय हैं और टीम भी सेमीफाइनल में है।

टॉप 5 बल्लेबाज

PLAYERमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
साहिबजादा फरहान6638376.60160.253718
ब्रायन बेनेट66292146.00134.56327
एडेन मारक्रम7726853.60175.163110
शिमरोन हेटमायर7724841.33186.471619
सूर्यकुमार यादव7723138.50135.88219
,

टी20 विश्व कप 2026 के टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो लिस्ट में सबसे ऊपर आपको शैडली वैन शाल्कविक नजर आएंगे, जो कि यूएसए के हैं, लेकिन टीम सुपर 8 में भी नहीं पहुंची थी। उन्होंने चार मैचों में 13 विकेट निकाले थे। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी ने 6 मैचों में 13 विकेट निकाले हैं, लेकिन टीम उनकी भी बाहर है। तीसरे नंबर पर लुंगी एनगिडी हैं, जो 12 विकेट निकाल चुके हैं और सेमीफाइनल में भी नजर आएंगे। वरुण चक्रवर्ती भी 12 विकेट निकालने में सफल हुए हैं और उनकी टीम भी सेमीफाइनल में है। पांचवें पायदान पर कोर्बिन बोस हैं, जो 11 विकेट चटका चुके हैं और उनकी टीम भी सेमीफाइनल में है।

टॉप 5 गेंदबाज

प्लेयरमैचविकेटऔसत4-FERS
शैडली वैन शाल्कविक4137.772
ब्लेसिंग मुजारबानी61314.461
लुंगी एनगिडी61213.751
वरुण चक्रवर्ती71215.330
कोर्बिन बोस61114.180
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।