IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 10 प्लेयर; युवराज ही नहीं, लिस्ट में गौतम गंभीर भी शामिल
इंडियन प्रीमिय लीग (आईपीएल) इतिहास में सबसे छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में चार भारतीय शामिल हैं। भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का धूम-धड़ाका शुरू होने में अब बहुत ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा। क्रिकेट फैंस को 19वें सीजन में भी जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने मिलेगी। आईपीएल के हर सीजन के साथ सिक्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। बल्लेबाज बड़े सिक्स मारने का रिस्क लेने से नहीं हिचक रहे। नए सीजन से पहले चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 10 प्लेयर की लिस्ट में कौन-कौन है? सूची में चार भारतीय शामिल हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम दर्ज है। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर मोर्कल ने 2008 में आयोजित पहले सीजन में 125 मीटर का सिक्स जमाया था। उन्होंने यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था। मोर्कल के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार हैं। प्रवीण ने आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच में 124 मीटर का दमदार छक्का मारकर सबको हैरान कर दिया था। वह पंजाब टीम में थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सामने 112 मीटर लंबा सिक्स उड़ाया था।
पूर्व भारतीय विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा ने 2010 में एमआई के विरुद्ध 120 छक्का लगाया। वह तब आरसीबी में थे। भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह फेहरिस्त में सातवें पायदान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2009 में सीएसके के खिलाफ 119 मीटर का छक्का जड़ा था। वह उस वक्त किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। वहीं, गौतम गंभीर लिस्ट में आठवें नंबर हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के विरुद्ध 117 मीटर का सिक्स उड़ाया था। गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच हैं।
IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 10 प्लेयर
एल्बी मोर्कल 125 मीटर Vs डेक्कन चार्जर्स, 2008
प्रवीण कुमार 124 मीटर Vs राजस्थान रॉयल्स, 2008
एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2011
रॉबिन उथप्पा 120 मीटर Vs मुंबई, 2010
क्रिस गेल 119 मीटर पुणे Vs वॉरियर्स इंडिया, 2013
रॉस टेलर 119 मीटर VS चेन्नई सुपर किंग्स, 2008
युवराज सिंह 119 मीटर Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2009
गौतम गंभीर 117 मीटर Vs राजस्थान रॉयल्स 2013
बेन कटिंग 117 मीटर Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2016
लियाम लिविंगस्टोन 117 मीटर Vs गुजरात टाइटंस, 2022





साइन इन