Tilak Varma Suryakumar Yadav Deepak Chahar and Karn Sharma visit Ayodhya Ram Mandir ahead of match against LSG अयोध्या पहुंची मुंबई इंडियंस की टोली, सूर्य कुमार, दीपक चहर ने रामलला के किए दर्शन, Cricket Hindi News - Hindustan

अयोध्या पहुंची मुंबई इंडियंस की टोली, सूर्य कुमार, दीपक चहर ने रामलला के किए दर्शन

  • मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और तिलक वर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किया। इस दौरन सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी और दीपक की वाइफ जया भारद्वाज भी मौजूद रहीं।

Thu, 3 April 2025 04:42 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अयोध्या पहुंची मुंबई इंडियंस की टोली, सूर्य कुमार, दीपक चहर ने रामलला के किए दर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर मंदिर में दर्शन करने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। आईपीएल 2025 में शुक्रवार (4 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले से पहले कुछ खिलाड़ियों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में ये चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम बुधवार को लखनऊ पहुंच गई थी। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा जैसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया। उनके साथ सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी और चाहर की पत्नी जया भी थीं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक्स पर खिलाड़ियों और उनके परिवार की तस्वीरें शेयर की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद सिराज को रिलीज करके क्यों पछता रही होगी आरसीबी? दिलचस्प संयोग देखिए

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ की तस्वीर शेयर की है। सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘’जय भगवान राम''। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ की तस्वीर शेयर की है। सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘जय भगवान राम।’ सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।