Teen batting sensation Vaibhav Sooryavanshi dedicates his Player of the Final award to the india support staff रिकॉर्ड ध्वस्त करके वैभव सूर्यवंशी ने करोड़ों फैंस का दिल भी जीता, इनको दिया 'प्लेयर ऑफ द फाइनल’ पुरस्कार, Cricket Hindi News - Hindustan

रिकॉर्ड ध्वस्त करके वैभव सूर्यवंशी ने करोड़ों फैंस का दिल भी जीता, इनको दिया 'प्लेयर ऑफ द फाइनल’ पुरस्कार

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फाइनल में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपना ये अवॉर्ड भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया।

Fri, 6 Feb 2026 10:47 PMHimanshu Singh Bhasha
share
रिकॉर्ड ध्वस्त करके वैभव सूर्यवंशी ने करोड़ों फैंस का दिल भी जीता, इनको दिया 'प्लेयर ऑफ द फाइनल’ पुरस्कार

युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शानदार पारी खेलने के बाद मिला 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' पुरस्कार भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया। सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर बड़े मंच पर धमाल मचाया और भारत को इंग्लैंड पर 100 रन की जीत के साथ रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया।

पुरस्कार वितरण समारोह में सहयोगी स्टाफ के योगदान को सराहते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ''मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से जिस तरह हम सभी ने कड़ी मेहनत की है और हमारे सहयोगी स्टाफ ने लंबे समय से हमारे साथ रहकर हमेशा यह सुनिश्चित किया कि हम ठीक रहें। मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहता हूं। ''

उन्होंने कहा, ''पिछले आठ से नौ महीनों से सहयोगी स्टाफ और टीम एक साथ काम कर रहे हैं। उसी तैयारी ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ‘’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर्षित राणा टी20 विश्व कप से हुए बाहर, मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में मिली एंट्री

चौदह वर्षीय सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया, उन्होंने यह उपलब्धि 71 गेंदों में हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की जवाब में 311 रन पर सिमट गई।

युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती थी। यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के दबदबे को दिखाता है।

चौदह वर्षीय सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंद में शानदार 175 रन बनाए। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और यह मुकाम 71 गेंदों में हासिल किया। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया।इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कालेब फाल्कनर के 115 रन की शतकीय पारी के बावजूद आखिरकार 311 रन पर ऑल आउट हो गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।