T20 World Cup Pakistan player Fined for Inappropriate Behaviour with Sri Lankan Hotel female Staff पाकिस्तानी खिलाड़ी ने होटल में हदें की पार, महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने पर लगा फाइन, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने होटल में हदें की पार, महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने पर लगा फाइन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर होटल की महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है। हालांकि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Thu, 5 March 2026 04:17 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने होटल में हदें की पार, महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने पर लगा फाइन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान की टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा रहे एक खिलाड़ी पर श्रीलंका के कैंडी में टीम होटल में एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान की टीम जारी टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण से बाहर हो गई थी। बड़ी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई। कई रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर खराब प्रदर्शन के कारण 50-50 लाख पाकिस्तान रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम के एक खिलाड़ी ने होटल की महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की। महिला स्टाफ ने मदद के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला। होटल प्रबंधन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया और इसकी शिकायत पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा से की। चीमा ने खिलाड़ी की ओर से माफी मांगते हुए मामले को सुलझाने की कोशिश की। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में गोल्डन क्राउन होटल में ठहरी हुई थी, जहां पर ये घटना हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सचिन के लाडले अर्जुन तेंदुलकर की शादी में उमड़ा क्रिकेट जगत, धोनी-गंभीर पहुंचे

टीम मैनेजर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया है। हालांकि, खिलाड़ी की पहचान को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट में हाल के दिनों में अनुशासनहीनता और खराब प्रदर्शन के कई मामले सामने आए हैं, और यह घटना टीम मैनेजमेंट और पीसीबी के लिए नई चुनौती पेश कर रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया। यह सीरीज 11 मार्च से खेली जाएगी। दूसरा वनडे 13 और तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।