Suryakumar Yadav broke Virat Kohli record also surpassing Yuvraj Singh Rohit Sharma by winning Player of the Match award सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, POTM जीत युवराज-रोहित को भी पछाड़ा, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, POTM जीत युवराज-रोहित को भी पछाड़ा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। उन्होंने यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Sun, 8 Feb 2026 05:51 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, POTM जीत युवराज-रोहित को भी पछाड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया। यूएसए के खिलाफ हुए मुकाबले को भारत ने 29 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। इस मैच की शुरुआत में एक समय ऐसा आया था जब भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ गई थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय 120 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था, मगर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए ना सिर्फ टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि जीत दर्ज करने में भी अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत 161 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा POTM का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, उन्होंने इस मामले में पूर्व स्टार प्लेयर विराट कोहली को पछाड़ा है। 2024 में टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके विराट कोहली ने 16 बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं सूर्यकुमार यादव के करियर का यह 17वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है।

T20I में सबसे अधिक POTM अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

17 सूर्यकुमार यादव (105 टी20I)

16 विराट कोहली (125)

14 रोहित शर्मा (159)

8 अक्षर पटेल (88)

सूर्यकुमार यादव निकले युवराज सिंह से भी आगे

वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव का यह चौथा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युवराज सिंह और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है। वहीं विराट कोहली यहां पहले पायदान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक POTM अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

8 विराट कोहली (35 टी20I)

4 सूर्यकुमार यादव (19)*

3 युवराज सिंह (31)

3 आर अश्विन (24)

3 रोहित शर्मा (47)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।