SRH vs LSG Heinrich Klaasen unfortunate dismissal One of the unluckiest ways to get out Prince Yadav ऐसे कौन रन आउट होता है...हेनरिक क्लासेन के साथ हो गया खेला, LSG को धोखे से मिला विकेट!, Cricket Hindi News - Hindustan

ऐसे कौन रन आउट होता है...हेनरिक क्लासेन के साथ हो गया खेला, LSG को धोखे से मिला विकेट!

  • क्लासेन के विकेट की बात करें तो, 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। ओवर की आखिरी गेंद लेकर आए प्रिंस यादव को नीतिश रेड्डी बड़ा शॉट मारना चाहते थे। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हुए और तेजी से गेंद को गेंदबाज की ओर ही मार बैठे।

Thu, 27 March 2025 10:43 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऐसे कौन रन आउट होता है...हेनरिक क्लासेन के साथ हो गया खेला, LSG को धोखे से मिला विकेट!

आईपीएल 2025 का 7वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एलएसजी ने धोखे से एसआरएच के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का शिकार किया। हेनरिक क्लासेन के विकेट को क्रिकेट की दुनिया में सबसे अनलिक डिसमिसल में से एक भी बताया जा रहा है। दरअसल, वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। क्लासेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने आउट होने से पहले 17 गेंदों पर 2 चौकों और एक गगनचुंबी छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

क्लासेन के विकेट की बात करें तो, 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। ओवर की आखिरी गेंद लेकर आए प्रिंस यादव को नीतिश रेड्डी बड़ा शॉट मारना चाहते थे। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हुए और तेजी से गेंद को गेंदबाज की ओर ही मार बैठे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI का नियम बन सकता है इन खिलाड़ियों के लिए खतरा, NZ के प्लेयर ने चेताया

फॉलो थ्रू में प्रिंस यादव ने कैच पकड़ने का प्रयास किया, मगर गेंद की रफ्तार तेज होने की वजर से वह जज नहीं कर पाए। हालांकि प्रिंस यादव का कैच टपकाना लखनऊ के लिए वरदान साबित हुआ।

दरअसल, गेंद प्रिंस यादव के हाथ पर लगकर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप पर जाकर लगी जहां क्लासेन पहले ही क्रीज छोड़ चुके थे। क्लासेन आउट होने के बाद काफी निराश नजर आए। आप भी देखें वीडियो-

|#+|

बात मुकाबले की करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका यह फैसला टीम हित में रहा। एलएसजी की टीम हैदराबाद को 200 से कम के स्कोर में रोकने में कामयाब रही। एसआरएच ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बोर्ड पर लगाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।