Smriti Mandhana hits fastest ever century by an Indian woman cricketer in 3rd ODI against Ireland स्मति मंधाना ने जड़ा सबसे तेज शतक, तीसरे वनडे के दौरान ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, Cricket Hindi News - Hindustan

स्मति मंधाना ने जड़ा सबसे तेज शतक, तीसरे वनडे के दौरान ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

  • स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बुधवार को वनडे क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाया। इसी के साथ वह 10 या उससे अधिक वनडे शतक लगाने वाली दुनिया की चौथी महिला बन गई हैं।

Wed, 15 Jan 2025 01:02 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
स्मति मंधाना ने जड़ा सबसे तेज शतक, तीसरे वनडे के दौरान ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान धमाकेदार शतक लगाया। मंधाना ने सिर्फ 70 गेंदों में ये सेंचुरी लगाई। इसी के साथ स्मृति मंधाना सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। इस शतकीय पारी के साथ मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह महिला वनडे क्रिकेट में 10 या उससे अधिक शतक लगाने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 15 शतक जड़े हैं। सूजी बेट्स 13 शतक के साथ दूसरे और टैमी-मंधाना के नाम 10-10 शतक है।

स्मृति मंधाना ने बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान 80 गेंदों में 135 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी हुई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े, जोकि भारतीय महिला टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

स्मृति मंधाना ने वनडे में 2024 में 16 पारियों में 62.25 के औसत से 996 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान चार अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। उन्होंने 123 चौके और 16 छक्के भी लगाए हैं। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने 700 रन भी नहीं बनाए हैं। मंधाना ने सबसे तेज शतक लगाने का हरमनप्रीत का पिछला भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने पिछले साल बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में शतक बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेनिंग के दौरान मैदान पर ही मोर्न मोर्कल को गंभीर से पड़ी थी डांट, ये है वजह

महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक

15 - मेग लैनिंग

13 - सूजी बेट्स

10 - टैमी ब्यूमोंट

10 - स्मृति मंधाना

9 - चमारी अथापथु

9 - चार्लोट एडवर्ड्स

9 - नैट साइवर-ब्रंट

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।