Shoaib Akhtar lames Jaahil and incompetent to Mohsin Naqvi after India beat Pakistan in T20 World Cup 2026 पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए शोएब अख्तर, लाइव टीवी पर नकवी को बताया जाहिल और नाकाबिल, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए शोएब अख्तर, लाइव टीवी पर नकवी को बताया जाहिल और नाकाबिल

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम के टी20 विश्व कप 2026 में भारत से हारने के बाद बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की खिंचाई की। उन्होंने मोहसिन नकवी को जाहिल और नाकाबिल करार दिया। भारत ने 61 रनों से पाकिस्तान को हराया।

Mon, 16 Feb 2026 09:16 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नहीं कर पाए शोएब अख्तर, लाइव टीवी पर नकवी को बताया जाहिल और नाकाबिल

T20 World Cup 2026 के लीग मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर भड़क गए। शोएब अख्तर ने ऑन एयर मोहसिन नकवी को जाहिल और नाकाबिल बता दिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने 61 रनों से पाकिस्तान को हराया और सुपर 8 का टिकट कटाया।

मैच के बाद शोएब अख्तर भारतीय न्यूज चैनल एबीवी न्यूज पर लाइव थे। इस दौरान एंकर ने उनसे उनका पहला रिऐक्शन चाहा तो शोएब ने कहा, "अगर मुझे आप अपने चैनल का चेयरमैन बना दें तो मुझे क्या पता चैनल कैसे चलाते हैं? ऐसे ही एक बंदे को नहीं पता कि कैसे क्रिकेट चलानी है और वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब क्या कर सकते हैं। अब कैसे चलेगी टीम? आप एक बंदे को आप कह रहे हैं आप सुपरस्टार बनाया हो वह आपको एक मैच नहीं जिता सकता। आपने उसको स्टार बनाया हुआ है, जो एक दस खबर नहीं कर सकता अरे भाई जब आप इस किस्म के स्टार बनाओगे, चुनोगे, पिक करोगे तो फिर आपको यही मसला होगा।"

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्तर ने आगे कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम पता है क्या है? दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम यह है कि आप इनकंपेटेंट (नाकाबिल) बंदे को बड़ी जॉब दे दें। आप जब इनकंपेटेंट और जाहिल बंदे को बड़ी जॉब दे देंगे ना, तो वो मुल्क की तबाही कर देंगे। वो किसी भी तारीख की तबाही कर देगा। मिसाल आपके सामने है। समझदार आप खुद हैं।" भले ही शोएब ने अपने इस बयान में नकवी का नाम नहीं लिया, लेकिन इस समय बोर्ड के चेयरमैन वही हैं तो उनका कहना नकवी के लिए ही था।

पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप 2026 के मैच में हार मिली और यह टी20 विश्व कप के मैचों में पाकिस्तान की आठवीं हार है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में 9 मुकाबले खेले गए हैं और 8वीं बार पाकिस्तान को भारत ने हराया है। एक बार ही पाकिस्तान को जीत मिली थी, जब दुबई में 2021 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने बाबर आजम की कप्तानी में मैच जीता था। हैरानी की बात ये है कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच खेले गए थे और उन तीनों ही मैचों में पाकिस्तान को हार मिली थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।