Shivam Dube becomes bowler with most no balls in T20 World Cup 2026 India also holds an embarrassing record टी-20 विश्व कप 2026: शिवम दुबे बने सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, भारत के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप 2026: शिवम दुबे बने सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, भारत के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अब तक 7 नो बॉल फेंक दी हैं, जो कनाडा के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। कनाडा ने भी इस विश्व कप में 7 नो गेंदें फेंकी हैं। इन 7 गेंदों में से 5 नो बॉल शिवम दुबे ने फेंकी हैं, जो इस विश्व कप में किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक नो गेंदें हैं।

Fri, 27 Feb 2026 12:53 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप 2026: शिवम दुबे बने सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, भारत के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अब तक 7 नो बॉल फेंक दी हैं, जो कनाडा के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। कनाडा ने भी इस विश्व कप में 7 नो गेंदें फेंकी हैं। इन 7 गेंदों में से 5 नो बॉल शिवम दुबे ने फेंकी हैं, जो इस विश्व कप में किसी भी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे अधिक नो गेंदें हैं।

शिवम दुबे 2026 विश्व कप में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमे पांच नो गेंदें डाल दी हैं। शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भी 2 नो गेंदें फेंकी और इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में पहले तो दुबे को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें गेंदबाजी करने का अवसर जरूर मिला। शिवम दुबे ने इस मैच में दो ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन काफी महंगे साबित हुए। दुबे ने दो ओवर में 23 रन प्रति ओवर के इकोनॉमी रेट के साथ 46 रन खर्च कर दिए। उन्होंने अपने स्पेल के दौरान दो नो गेंदें और एक वाइड बॉल भी फेंकी। शिवम दुबे की खराब गेंदबाजी की वजह से ही जिम्बाब्वे की टीम भारत के 256 रनों के जवाब में 184 रनों तक पहुंच गई।

शिवम दुबे आज के मैच में भले ही काफी महंगे साबित हुए हों, लेकिन अन्य मुकाबलों में वे कई बार काफी किफायती भी साबित होते हैं। वे भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

मैच की बात करें तो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने मुकाबले को जीतना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धुरंधरों से भरपूर कैरिबियाई टीम को सूर्या ब्रिगेड पटखनी दे पाएगी या नहीं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।