Shashank Singh Advised Prithvi Shaw to sleep at 10 pm and Improve Diet to make come back in international and ipl पृथ्वी शॉ की हालत देख दोस्त का छलका दर्द, 10 बजे सोने और डाइट बदलने की दी सलाह, Cricket Hindi News - Hindustan

पृथ्वी शॉ की हालत देख दोस्त का छलका दर्द, 10 बजे सोने और डाइट बदलने की दी सलाह

  • शशांक सिंह ने कहा है कि पृथ्वी शॉ अगर अपने डेली रूटीन और डाइट में थोड़ा बदलाव कर लें तो वह बेहतर स्थिति में पहुंच सकता है। पृथ्वी शा आगामी आईपीएल सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Tue, 18 March 2025 04:10 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पृथ्वी शॉ की हालत देख दोस्त का छलका दर्द, 10 बजे सोने और डाइट बदलने की दी सलाह

पृथ्वी शॉ को एक समय पर भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। कई लोग उन्हें विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में देख रहे थे। हालांकि भारत के अंडर-19 विश्व कप के कप्तान का करियर बहुत ही जल्दी ढलान पर चला गया। वह आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे और फिर मुंबई की रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी जगह नहीं बना सके। इस मुश्किल समय में पृथ्वी शॉ को उनके करीबी दोस्त और पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने उन्हें करियर को पटरी पर लाने वाली सलाह दी है।

शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट पर शशांक सिंह ने कहा कि पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है और अगर वह अपने बेसिक्स पर वापस जाएं तो वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। शशांक सिंह ने कहा, ''पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है। अगर वह अपनी पुरानी चीजों पर काम करे, वह सब कुछ हासिल कर सकता है। मैं उसको तब से जानता हूं जब वह 13 साल का था। क्योंकि मैंने मुंबई में उनके साथ क्लब क्रिकेट खेला है। अगर आप मुझसे पूछें कि उनके साथ क्या गलत है, तो उनका कुछ चीजों पर अलग नजरिया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कप्तान होकर भी 4 दिन पहले टीम से जुड़े संजू सैमसन, जानिए लेट होने की वजह

उन्होंने आगे कहा, ''शायद वह अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकता है, जैसे रात 11 बजे के बजाय 10 बजे सो सकता है, या शायद अपने डाइट में सुधार कर सकता है। ये भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बेहतर चीज होगी। शायद वह कर (चीजें बदल) रहा है। उसे मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। शायद उसे पहले से ही 10 बेहतर लोग सलाह दे रहे हैं।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।