Sanju Samson becomes first player to win Player of the Tournament award in any ICC events despite not playing 4 match संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं कर पाया ऐसा, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल में समाप्त हुई प्रतियोगिता का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर दिया।

Tue, 10 March 2026 01:02 PMVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share
संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका संजू सैमसन ने निभाई। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को इसका इनाम भी मिला। हाल में समाप्त हुई प्रतियोगिता में संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला। इसी के साथ उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

सैमसन पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के पुरुष या महिला वर्ग के किसी टूर्नामेंट में अपनी टीम की तरफ से चार मैच नहीं खेलने के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार हासिल किया। उनसे पहले चार खिलाड़ी ही ऐसे थे, जिन्होंने अपनी टीम के सभी मैच नहीं खेलने के बावजूद टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। हालांकि, इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम की तरफ से केवल एक-एक मैच नहीं खेला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 5 साल में 8 ICC ट्रॉफी होंगी दांव पर, कब और कहां खेले जाएंगे ये टूर्नामेंट?

प्रतियोगिता के शुरू होने पर सैमसन रन बनाने के लिए जूझ रहे थे और इसलिए उन्हें शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में नहीं चुना गया था। उन्हें बीच में अभिषेक शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण एक मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था। सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से बड़ी हार के बाद भारत ने अपने शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता को देखते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन को मौका दिया और केरल के इस खिलाड़ी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह बने मैच में नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WC विजेता भारतीय टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, किया 131 Cr के रिवॉर्ड का ऐलान

भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल नौ मैच खेले जिनमें से सैमसन पांच मैच ही खेल पाए थे। आईसीसी के पुरुष या महिला वर्ग के टूर्नामेंट में इससे पहले 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनने वाले किसी खिलाड़ी ने या तो अपनी टीम के सभी मैच खेले थे या फिर वे केवल एक मैच से बाहर रहे थे।

जिन खिलाड़ियों ने आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में एक मैच नहीं खेलने के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' पुरस्कार हासिल किया था, उनमें ऑस्ट्रेलिया की लिसा कीटली (महिला वनडे विश्व कप 2000, नौ में से आठ मैच खेले), ऑस्ट्रेलिया की ही कारेन रोल्टन (महिला वनडे विश्व कप 2005, आठ में से सात मैच खेले), इंग्लैंड के केविन पीटरसन (पुरुष टी20 विश्व कप 2010, सात में से छह मैच खेले) और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पांच में से चार मैच खेले) शामिल हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।