RR vs KKR Live Streaming free IPL 2025 Match Live telecast where to watch Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders RR vs KKR Live Streaming: गुवाहटी पहुंचा IPL का कारवां, राजस्थान वर्सेस कोलकाता मैच को ऐसे देख पाएंगे लाइव, Cricket Hindi News - Hindustan

RR vs KKR Live Streaming: गुवाहटी पहुंचा IPL का कारवां, राजस्थान वर्सेस कोलकाता मैच को ऐसे देख पाएंगे लाइव

  • RR vs KKR Live Streaming: आईपीएल 2025 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स है। ये मुकाबला गुवाहटी में खेला जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में जान लीजिए।

Wed, 26 March 2025 07:45 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RR vs KKR Live Streaming: गुवाहटी पहुंचा IPL का कारवां, राजस्थान वर्सेस कोलकाता मैच को ऐसे देख पाएंगे लाइव

RR vs KKR Live Streaming- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का कारवां आज छठे शहर में पहुंचने वाला है। गुवाहटी में आज यानी बुधवार 26 मार्च को आईपीएल का मंच सजेगा। ये राजस्थान रॉयल्स का अडॉप्टेड होम ग्राउंड है। ये टूर्नामेंट का छठा मुकाबला है। ये राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच है। दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच हार चुकी हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। दोनों टीमें सीजन की पहली जीत करने के लिए बेताब होंगी। अगर आप भी राजस्थान वर्सेस कोलकाता मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आप उसका तरीका जान लीजिए।

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का छठा मैच कब खेला जाएगा?

Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 का छठा मैच बुधवार, 26 मार्च को खेला जाएगा।

आरआर वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 का छठा मैच कहां खेला जाएगा?

RR vs KKR IPL 2025 का छठा मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रेयस-ईशान BCCI से मिल सकती है गुड न्यूज, लेकिन इनको लग सकता है झटका

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का छठा मैच कितने बजे शुरू होगा?

Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम को सात बजे होगा।

आरआर वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?

RR vs KKR IPL 2025 का छठा मैच भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ-साथ स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर भी लाइव देख पाएंगे। यहां अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करना होगा। यहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत करीब एक दर्जन भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। हालांकि, इस बार आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में नहीं देख पाएंगे। आपको सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

अगर आप राजस्थान वर्सेस कोलकाता मैच से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के आईपीएल पेज पर विजिट कर सकते हैं, जहां आपको टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम और चीजें भी पता चलेंगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।