Rohit Sharma Reveals He Nearly Quit Cricket Following Grueling 2023 World Cup Final Loss share his Struggle story 2023 में ही संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, वजह वही जिसने तोड़ दिया था करोड़ों फैंस का दिल, Cricket Hindi News - Hindustan

2023 में ही संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, वजह वही जिसने तोड़ दिया था करोड़ों फैंस का दिल

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर यानी 2023 वनडे वर्ल्ड कप की हार के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह फाइनल में मिली हार से इतने दुखी हो गए थे कि क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया था।

Sun, 21 Dec 2025 11:02 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2023 में ही संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा, वजह वही जिसने तोड़ दिया था करोड़ों फैंस का दिल

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह हार से इतना दुखी हो गए थे कि संन्यास लेने का मन बना लिया था। रोहित शर्मा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद वे इतने टूट गए थे कि उन्होंने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया था। हालांकि रोहित ने हार नहीं मानी और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप (2024) पर पूरा फोकस कर दिया, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता।

रोहित शर्मा ने भारत में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। रोहित ने टूर्नामेंट में 11 मैचों में 54.27 के औसत से 597 रन बनाए। फाइनल में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और 50 ओवर में सिर्फ 240 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने 120 गेंद में 137 रन की धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने बताया कि ये उनके लिए काफी मुश्किल समय था, क्योंकि 2022 में कप्तान बनने के बाद उनका पहला गोल विश्व कप जीतना था।

रोहित शर्मा ने कहा, ''सभी लोग काफी दुखी थे और हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि ये क्या हो गया। व्यक्तिगत तौर पर ये मेरे लिए काफी मुश्किल समय था क्योंकि मैंने उस वर्ल्ड कप में सब कुछ लगा दिया था, सिर्फ दो-तीन महीने पहले नहीं, बल्कि 2022 में जब से मैंने कप्तानी संभाली थी।''

रोहित शर्मा (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)

उन्होंने आगे कहा, ''अहमदाबाद में हार के बाद मुझे ईमानदारी से लगा कि अब मैं और क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। उस वर्ल्ड कप के लिए मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था। जब हम हार गए, तो मुझे महसूस हुआ कि मेरे शरीर और दिमाग में अब कुछ भी शेष नहीं बचा है। ऐसा लग रहा था जैसे खेल ने मुझसे मेरी सारी ऊर्जा छीन ली हो।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:U19 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, भारत का रहा दबदबा

रोहित ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब आप किसी चीज में इतना रम जाते हो और मनचाहा नतीजा नहीं मिलता, तो ऐसा होना नेचुरल होता है और यही मेरे साथ हुआ। लेकिन मैं ये भी जानता था कि जिंदगी यही खत्म नहीं होती। यह मेरे लिए एक बड़ा सबक था कि निराशा से कैसे निपटना है, खुद को रीसेट करना है और नई शुरुआत करनी है। मुझे पता था कि कुछ और आने वाला है, 2024 का T20 वर्ल्ड कप USA और वेस्ट इंडीज में, और मुझे अपना सारा ध्यान उसी पर लगाना था। यह बात अब कहना बहुत आसान है, लेकिन उस समय यह बहुत मुश्किल था।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।