Rohit Sharma faces social media brutality After Another Flop outing for Mumbai in Ranji Trophy 'गौतम गंभीर के खिलाफ पीआर यूज कर रहे', रणजी में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर बने मीम्स, Cricket Hindi News - Hindustan

'गौतम गंभीर के खिलाफ पीआर यूज कर रहे', रणजी में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर बने मीम्स

  • रोहित शर्मा रणजी में मुंबई के लिए खेलते हुए 31 रन ही बना सके। पहली पारी में उन्होंने तीन और दूसरी पारी में 28 रन बनाए। खराब फॉर्म के लिए सोशल मीडिया पर रोहित की काफी आलोचना हो रही है।

Fri, 24 Jan 2025 06:09 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
'गौतम गंभीर के खिलाफ पीआर यूज कर रहे', रणजी में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर बने मीम्स

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पहले मैच में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। रोहित मुंबई की तरफ से जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 19 गेंद पर केवल तीन रन ही बना पाए थे लेकिन दूसरी पारी में शुरू में उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाए, हालांकि 28 के स्कोर पर ही आउट हो गए। रोहित पिछले कुछ महीने में रेड बॉल फॉर्मेट में फ्लॉप रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वह तीन मैचों में 33 रन ही बना सके। रोहित के खराब फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बन रहे हैं और कुछ यूजर का मानना है कि रोहित खराब फॉर्म को छुपाने के लिए पीआर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रोहित यह अर्धशतक लगाने के बाद रन बनाने के लिए जूझते रहे। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाद के मैचों में 0, 8, 18, 11, 3, 6, 3 और 9 रन बनाए। रोहित को जम्मू कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में जीवनदान भी मिला जब नजीर अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक पाए। रोहित ने इसके तुरंत बाद स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाया।

रोहित हालांकि अपने आक्रामक तेवरों को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाए और नजीर की गेंद पर मिड विकेट पर आबिद मुश्ताक को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICC की 'टेस्ट टीम ऑफ द ईयर' में तीन भारतीय, रोहित-कोहली को नहीं मिली जगह

रोहित की खराब फॉर्म पर एक यूजर ने लिखा कि रोहित शर्मा अपने करियर को बचाने के लिए गौतम गंभीर के खिलाफ पीआर का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रोहित ने गल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रोहित ने दूसरी पारी में तीन छक्के लगाये और पहले विकेट के लिये अपने टेस्ट जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के साथ 54 रन की साझेदारी की। वह 35 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज जायसवाल रणजी मैच की दो पारियों में चार और 26 रन बना सके।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।