Rishabh Pant creates New Feat After Hitting Fifty in 29 Balls During IND vs AUS Sydney test Breaks 129 year old record सिडनी में ऋषभ 'पंती' का जवाब नहीं, 29 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा नया कीर्तिमान, टूटा 129 साल पुराना रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

सिडनी में ऋषभ 'पंती' का जवाब नहीं, 29 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा नया कीर्तिमान, टूटा 129 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Rishabh Pant Fifty Record: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट में 29 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी। उन्होंने एक धांसू कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

Sat, 4 Jan 2025 12:25 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
सिडनी में ऋषभ 'पंती' का जवाब नहीं, 29 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा नया कीर्तिमान, टूटा 129 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में अपना जलवा दिखाया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फिफ्टी को तरस रहे पंत के बल्ले से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर तूफान निकला। उन्होंने शनिवार को भारत की दूसरी पारी में 33 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के ठोके। पंत ने महज 29 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली और एक नया कीर्तिमान रचा। उन्होंने 129 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। पंत ने पहली पारी में 98 गेंदों में 40 रन बनाए थे।

दरअसल, पंत ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक शतक जड़ने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से इंग्लैंड के जॉन ब्राउन और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स के नाम दर्ज था। ब्राउन ने 1895 में मेलबर्न में जबकि फ्रेडरिक्स ने 1975 में पर्थ में 33 गेंदों में फिफ्टी लगाने का कारनामा अंजाम दिया था। पंत ने साथ ही भारतीय प्लेयर द्वारा दूसरा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी का भारतीय रिकॉर्ड भी पंत का है। उन्होंने 2022 में श्रीलंका के सामने 28 गेंदों में पचाया बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित ने सिडनी में आराम चुना या गंभीर ने किया बाहर? सस्पेंस से उठा पर्दा

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी

28 ऋषभ पंत बनाम एसएल बेंगलुरु 2022

29 ऋषभ पंत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2025

30 कपिल देव बनाम पाक कराची 1982

31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड द ओवल 2021

31 यशस्वी जयसवाल बनाम बैन कानपुर 2024

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर पंत ने तीन विकेट गिरने के बावजूद अपना अंदाज नहीं बदला। दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत खराब रही। केएल राहुल (13), यशस्वी जायसवाल (22) और विराट कोहली (6) कुछ खास धमाल नहीं मचा सके। तीनों को स्कॉट बोलैंड ने आउट किया। बोलैंड ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली का शिकार किया, जिसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आते ही छक्का जड़कर अपने तेवर दिखाए और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुभमन गिल (13) 16वें ओवर में आउट हुए लेकिन पंत का तूफान जारी रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिडनी में भारत को 440 वोल्ट का झटका, बुमराह हुए चोटिल; गेंदबाज पहुंचा अस्पताल

विकेटकीपर ने 18वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने 22वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने फिफ्टी जड़ने के बाद अगली गेंद पर फिर हवाई फायर किया। अच्छे टच में नजर आ रहे पंत 24वें ओवर में पैट कमिंस का शिकार बने। उन्होंने विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमाया। भारत के 185 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 181 बनाए थे। भारत को पहली पारी के आधार पर 4 रनों की मामूली बढ़त मिली। दूसरे दिन स्टंप्स के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 141/6 था। रविंद्र जडेजा 8 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।