रिंकू-वरुण पर विशेष ध्यान, अभिषेक शर्मा प्रैक्टिस में नहीं दिखे, इन 4 खिलाड़ियों ने भरी दोपहर में बहाया पसीना
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। टूर्नामेंट के दौरान आमतौर पर शाम को अभ्यास करने वाली टीम इंडिया ने इस बार दोपहर 2:00 बजे के करीब वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। टूर्नामेंट के दौरान आमतौर पर शाम को अभ्यास करने वाली टीम इंडिया ने इस बार रणनीति में बदलाव करते हुए दोपहर 2:00 बजे के करीब वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। कड़ी धूप के बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया, हालांकि इस सत्र में पूरी टीम के बजाय केवल चार प्रमुख खिलाड़ी ही मैदान पर नजर आए।
खेल पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर ग्राउंड से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोपहर में हुए अभ्यास सत्र में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और तिलक वर्मा थे। इस दौरान टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का पूरा ध्यान विशेष रूप से रिंकू सिंह पर रहा। गंभीर ने रिंकू के साथ काफी वक्त बिताया और उनके स्टांस, डिफेंस, बल्लेबाजी तकनीक और शॉट्स को लेकर लगातार चर्चा की। रिंकू सिंह ने नेट्स पर गंभीर के मार्गदर्शन में अपनी फिनिशिंग स्किल्स को और बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास किया।
दूसरी तरफ, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी एक अलग नेट पर अपनी गेंदों की सटीक लेंथ और स्टंप्स पर अटैक करने का गहन अभ्यास किया। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और टी. दिलीप ने उनकी गेंदबाजी का बारीकी से निरीक्षण किया। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी नेट्स पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलकर अपनी आक्रामकता का परिचय दिया। हालांकि, इस वैकल्पिक अभ्यास सत्र में स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शामिल नहीं हुए।
वानखेड़े की पिच को लेकर शुरुआती संकेत उत्साहजनक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पिच पर घास है लेकिन यह एक 'बेल्टर' यानी बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट होने की उम्मीद है, जहां रनों की बौछार देखने को मिल सकती है। टीम के कोचिंग स्टाफ, जिसमें सीतांशु कोटक भी शामिल थे, ने पिच का मुआयना किया ताकि मैच के लिए सटीक रणनीति बनाई जा सके।
बता दें कि अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रिंकू सिंह पिछले दो मुकाबलों में मैदान पर नहीं दिखे हैं। उन्हें प्लेइंग 11 में नहीं शामिल किया। ऐसे में आज के प्रैक्टिस सेशल को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या संजू को सेमीफाइनल मुकाबले में जगह मिल सकती है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ मैचों में थोड़े महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में उन पर गेंदबाजी कोच ने मैदान पर खास ध्यान दिया है। वाशिगंटन सुंदर प्लेइंग 11 में होंगे या नहीं यह तो सयम पर ही पता चलेगा।





साइन इन