Ricky Ponting Elated as Shreyas Iyer Gets India Captaincy I have Been Telling Indian Selectors to Pick Him श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने का क्रेडिट ले रहे रिकी पोंटिंग, कहा- मैं तो भारतीय चयनकर्ताओं को बता रहा था, Cricket Hindi News - Hindustan

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने का क्रेडिट ले रहे रिकी पोंटिंग, कहा- मैं तो भारतीय चयनकर्ताओं को बता रहा था

रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 कप्तान बनाए जाने के फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह लगातार चयनकर्ताओं को श्रेयस की काबिलियत के बारे में बता रहे थे।

Sun, 7 June 2026 04:17 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने का क्रेडिट ले रहे रिकी पोंटिंग, कहा- मैं तो भारतीय चयनकर्ताओं को बता रहा था

श्रेयस अय्यर को लगातार कठिन मेहनत का फल आखिरकार मिल ही गया। कुछ साल से अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रेयस अय्यर ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उन्हें करीब 900 से ज्यादा दिन तक टी20 इंटरनेशनल में ना खेलने के बावजूद सीधे कप्तानी सौंप दी गई है। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले पर ज्यादातर क्रिकेटर एक्सपर्ट ने सही माना है लेकिन उन्हें टीम से बाहर करने पर सवाल उठे हैं। श्रेयस के साथ आईपीएल में काम कर रहे रिकी पोंटिंग इस निर्णय से काफी खुश हैं। वह पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं और श्रेयस को काफी बड़ी बोली लगाकर उन्होंने टीम से जोड़ा था और तबसे इनकी जोड़ी ने कमाल करके दिखाया है। पंजाब की टीम ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था और इस बार अच्छी शुरुआत के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

पोंटिंग ने की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा, ''मेरा मतलब है कि अगर आप आईपीएल क्रिकेट में तीन साल पीछे मुड़कर देखें, तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक टाइटल जिताया था। पंजाब की कप्तानी की, पिछले साल फाइनल में पहुंचाया और इस साल भी टीम के लिए बेहतरीन कप्तानी की। हालांकि क्वालीफायर्स तक नहीं पहुंच सके। लेकिन उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है या अलग नजर आती है वो ये है कि पिछले तीन-चार सालों में उसने खुद को कैसे संभाला है और अपना आचरण कैसे रखा है।''

उन्होंने आगे कहा, ''जैसे मुझे पूरा यकीन है कि कई बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ होगा कि उन्हें भारतीय टीम के कुछ और दौरों या मैचों में चुना जाना चाहिए था, लेकिन उसने हमेशा वापस काम पर ध्यान दिया। सिर झुकाकर कड़ी मेहनत की और आज वो चार-पांच साल पहले से कहीं बेहतर खिलाड़ी बन चुका है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL ऑक्शन को लेकर सूर्यवंशी का चौंकाने वाला खुलासा, ऐसा होने पर टूटा था दिल

पंजाब किंग्स के कोच ने कहा, ''मैं ही वह इंसान रहा हूं जो इस पद के लिए उनका समर्थन कर रहा है। भारतीय चयनकर्ताओं को बता रहा है कि अगर वे उन्हें एक मौका देते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई निराशा होगी। यह उस कड़ी मेहनत को मिली एक शानदार पहचान है जो उन्होंने लंबे समय से की है। और मुझे पूरा यकीन है कि वे भारत के कप्तान के रूप में शानदार काम करेंगे।''

श्रेयस को सबसे छोटे प्रारूप में भारत का नया कप्तान घोषित किया गया जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया। तीन बार की विश्व कप विजेता टीम ने इस साल के एशिया कप, 2028 का ओलंपिक और टी20 विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए कप्तानी में बदलाव किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।