RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया
RCBW 109(20) DCW 111/3(15.4) दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के विजय रथ को रोकते हुए 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।


rcb vs dc
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 15वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए (BCA) स्टेडियम में टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में लगातार पांच मैचों में जीतकर आ रही आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने धूल चटाते हुए 7 विकेट से बुरी तरह हराया। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के शुरुआती चार विकेट जल्दी आइट हो गए जिसके बाद टीम कभी संभल ही नहीं पाई और जैसे तैसे 109 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुए। 110 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी जेमिमा रॉड्रिक्स की दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही और लेजिली और शेफाली वर्मा के रूप में दोनों विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद लॉरा वुलफॉर्ट और कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया और वुलफॉर्ट मैच फिनिश करके ही वापस गईं। दिल्ली की टीम ने 110 रनों के लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में हासिल कर आरसीबी के एकछत्र राज को ध्वस्त करते हुए बुरी तरह पटखनी दी। बता दें कि आरसीबी पहले ही लगातार पांच मैच जीतकर क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में जीत हासिल करके प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। कोटाम्बी की धीमी पिच पर क्या जेमिमा रोड्रिग्स की टीम आरसीबी के विजय रथ को रोक पाएगी मैच शुरू होने से पहले यह सवाल था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सही साबित कर दिया है।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया
RCBW 109(20) DCW 111/3(15.4) दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के विजय रथ को रोकते हुए 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: कप्तान रॉड्रिक्स आउट, लेकिन दिल्ली जीत के करीब
DCW 81-3(12.3) कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स 26 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। हालांकि, दिल्ली मजबूत स्थिति में है। लॉरा वुलफॉर्ट 32 रन बनाकर खेल रही हैं उनका साथ देने मैदान पर मरिजन कॉप आई हैं। दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंदों में 24 रनों की जरूरत है।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: मजबूत स्थिति में दिल्ली
DCW 52-2(7.4) शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रॉड्रिक्स और वुलफार्ट अब टीम को जीत की ओर ले जाती हुई।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: कप्तान रॉड्रिक्स और वुलफॉर्ड के हाथों में जिम्मेदारी
DCW 38-2(5.3) लारा वुलफॉर्ट और कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने पारी को संभाला।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली को दूसरा झटका लग चुका है। लिजेली भी आउट होकर पवेलियन जा चुकी हैं।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: दिल्ली की धीमी शुरुआत
DCW 20-1(3.1) दिल्ली की सधी हुई शुरुआत है लेकिन शेफाली वर्मा पवेलिन लौट चुकी हैं।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: 109 रनों पर सिमटी आरसीबी
आरसीबी 209 रनों पर 20 ओवर की समाप्ति से पहले ही ऑल आउट हो गई और संभवत इस सीजन डब्ल्यू पीएल का सबसे कम लक्ष्य भी रखा है।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: सम्मानजनक स्कोर के लिए जूझती हुई RCB
RCBW 102-8(19) आरसीबी सम्मानजनक स्कोर के लिए जूझती हुई।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: आरसीबी की आधी टीम पवेलियन
RCBW 81-5(15) आरसीबी ने अपना पांचवा विकेट भी खो दिया है। ऋचा घोष आउट होकर पवेलियन चली गई हैं। अब मैच में वापसी करानी की पूरी जिम्मेदारी डी क्लॉर्क और राधा यादव पर है।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: आरसीबी की बुरी गत
आरसीबी की टीम लगातार पांच जीतों के बाद अब बुरी स्थिति में फंस गई है। दिल्ली के खिलाफ 11 ओवर में टीम ने सिर्फ 69 रन बनाए हैं और कप्तान मंधाना, हैरिस सहित चार बड़े और विस्फोटक बल्लेबाज पवेलियन जा चुके हैं।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: हैरिस आउट
RCBW 41-1(6.3) आरसीबी ने अपना पहला विकेट ग्रेस हैरिस के रूप में खो दिया है। उन्होंने 13 गेंदों में 9 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: आरसीबी की सधी हुई शुरुआत
आररसीबी ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की है। खास बात यह है कि विस्फोटक बल्लेबाज हैरिस और मंधाना दोनों क्रीज पर बनी हुई हैं। 5 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 36 रन बना लिए हैं।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: आरसीबी की धीमी शुरुआत
दो ओवर की समाप्ति पर आरसीबी ने सिर्फ 8 रन बनाए हैं। कप्तान मंधाना 11 गेंदों में 4 जबकि हैरिस 2 रन बनाकर खेल रही हैं।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के लिए यह पिच अनुकूल हो जाती है।
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
शेफाली वर्मा, लिज़ेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (c), मारिजेन कैप, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, अलाना किंग, चिनेल हेनरी, प्रगति सिंह, एडला सृजना
RCBW vs DCW WPL 2026 Live Score: आरसीबी का स्क्वॉड
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (c), जॉर्जिया वोल, गौतमी नायक, ऋचा घोष, नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रत्युषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, लिन्से स्मिथ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।