RCB announces Rs 10 lakh Financial Compensation each for stampede victims families, support funs for injured RCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेगी 10-10 लाख की मदद, घायलों को भी सपोर्ट, Cricket Hindi News - Hindustan

RCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेगी 10-10 लाख की मदद, घायलों को भी सपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बेंगलुरु ने इस त्रासदी के दौरान घायल हुए लोगों के लिए सहायता कोष की भी घोषणा की।

Thu, 5 June 2025 04:32 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RCB का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेगी 10-10 लाख की मदद, घायलों को भी सपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्रबंधन ने बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के जश्न के दौरान जान गंवाने वाले 11 लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि इस घटना से आरसीबी परिवार को काफी दुख और पीड़ा हुई है और सम्मान के तौर पर वे 11 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता। ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। लेकिन स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में कई लोगों ने जान गंवा दी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बयान में कहा, ''कल बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने आरसीबी परिवार को बहुत पीड़ा और दर्द पहुंचाया है। सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के तौर आरसीबी 11 मृतकों के परिवारों में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा करती है। वहीं हादसे में घायल प्रशंसकों की मदद के लिए 'आरसीबी केयर्स' नाम से एक विशेष फंड भी शुरू किया जा रहा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जांच के घेरे में RCB मैनेजमेंट, सोशल मीडिया की इस पोस्ट पर बुरे फंसे

बुधवार को भगदड़ उस समय हुई जब हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और आईपीएल ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोग एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक भीड़ बढ़ने के कारण अराजकता और दम घुटने की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गये।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।