Ranji Trophy Final Live Score Karnataka vs Jammu and Kashmir Day 3 Live Cricket Score Today 27th FEB Online Updates Ranji Trophy Final Highlight: खिताबी जीत के करीब जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक पर ली 477 रनों की विशाल बढ़त, Cricket Hindi News - Hindustan

Ranji Trophy Final Highlight: खिताबी जीत के करीब जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक पर ली 477 रनों की विशाल बढ़त

Ranji Trophy Final highlight Karnataka vs Jammu and Kashmir Day 4: रणजी ट्रॉफी फाइनल कर्नाटक वर्सेस जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है। चौथे दिन स्टंप तक कर्नाटक पर जम्मू-कश्मीर की लीड 477 रनों तक पहुंच गई है।

Fri, 27 Feb 2026 06:30 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Ranji Trophy Final Highlight: खिताबी जीत के करीब जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक पर ली 477 रनों की विशाल बढ़त

Ranji Trophy Final Live Score Karnataka vs Jammu and Kashmir Day 4: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रनों पर सिमट गई है। मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। पहली पारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पास 291 रनों की बढ़त है। उन्होंने कर्नाटक पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर 477 रनों की विशाल बढ़त बना ली है और वह अपनी पहली ऐतिहासिक खिताबी जीत के बेहद करीब है। जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं, जिसमें सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल 94 रन बनाकर नाबाद हैं और अपने शतक के करीब खड़े हैं, जबकि साहिल लोतरा 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

Karnataka vs Jammu and Kashmir Day 4 Live Cricket Score:

KAR 293

JK 584 & 186/4

जम्मू-कश्मीर ने तेज गेंदबाज औकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से कर्नाटक के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए बृहस्पतिवार को यहां तीसरे दिन मयंक अग्रवाल के नाबाद शतक के बावजूद पहली पारी में मेजबान टीम का स्कोर पांच विकेट पर 220 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। दिन का खेल खत्म होने पर अग्रवाल 130 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विकेटकीपर कृतिक कृष्णा 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। कर्नाटक की टीम अब भी पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम से 364 रन पीछे है। नबी ने जम्मू-कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने इससे पहले शुभम पुंडीर के 121 रन की मदद से अपने पहले रणजी फाइनल में पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर बनाया। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट चटकाने वाले 28 साल के नबी ने पूरे सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और मौजूदा सत्र में उनके विकेटों की संख्या 58 हो गई है जो उत्तराखंड के स्पिनर मयंक मिश्रा के 59 विकेट से सिर्फ एक कम है

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।