PSL 2026 Final Babar Azam Breaks Silence on pakistan Captaincy Comeback I Will Do What is Best for Pakistan Cricket फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहते हैं बाबर आजम, PSL में ट्रॉफी जीतने के करीब, Cricket Hindi News - Hindustan

फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहते हैं बाबर आजम, PSL में ट्रॉफी जीतने के करीब

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करने की इच्छा जताई है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान सुपर लीग के जारी सीजन में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल तक पहुंची है।

Sat, 2 May 2026 11:04 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहते हैं बाबर आजम, PSL में ट्रॉफी जीतने के करीब

बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार फॉर्म में हैं। वह टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके हैं और उनकी कप्तानी में पेशावर जल्मी ने पीएसएल 2026 के फाइनल तक का सफर तय कर लिया है, जहां उसका सामना हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ होने वाला है। बाबर के पास दूसरी बार टूर्नामेंट जीतने का मौका है। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले जब बाबर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का फिर से कप्तान बनने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहतर होगा मैं वह करने के लिए तैयार हूं।

कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार

बाबर आजम ने 6 साल पहले कराची किंग्स की कप्तानी करते हुए खिताब जीता था और अब एक बार फिर चैंपियन बनने के करीब हैं। बाबर आजम पीएसएल में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 588 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टस से बातचीत में कहा, ''कप्तानी का मुद्दा इस समय एक अलग चीज है। मैं इस समय पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर फोकस कर रहा हूं। लेकिन अगर भविष्य में ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है, तो मैं हमेशा पाकिस्तान क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में जो भी निर्णय होगा, वह लूंगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्जुन तेंदुलकर पर इस लीग में लगी बंपर बोली, बेस प्राइस से 400% ज्यादा में बिके

बाबर आजम 2019 में पाकिस्तान टी20 क्रिकेट के कप्तान बने थे। इसके बाद वनडे और टेस्ट के कप्तान भी बने। हालांकि 2023 में उन्हें पद से हटना पड़ा, जब वनडे विश्व कप से पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई थी। कुछ महीनों बाद उन्हें फिर से कप्तान बना दिया गया, लेकिन टी20 विश्व कप 2024 में ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने के बाद उन्होंने दूसरी बार कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

टी20 विश्व कप में बाबर की फिटनेस पर उठे थे सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सा पैनल को संदेह था कि सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और फखर जमां टी20 विश्व कप टीम में चुने जाते समय शायद शत प्रतिशत फिट नहीं थे। पिछले हफ्ते प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद ने भी यही चिंता जताई थी और कहा था कि बोर्ड इस मामले की जांच करेगा। बोर्ड के करीबी सूत्र ने बताया कि ब्रिटेन में रहने वाले 'स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी एंड मेडिसिन' के सलाहकार डॉ. जावेद मुगल ने विश्व कप के बाद बाबर और फखर की जांच करने के बाद चिंताएं जाहिर की थी। डॉ. मुगल जनवरी में पीसीबी के चिकित्सा पैनल में 'स्पोर्ट्स एक्सरसाइज एंड मेडिसिन' निदेशक के तौर पर शामिल हुए थे। यह मामला तब सामने आया जब विश्व कप से लौटने के बाद बाबर ने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया जबकि फखर भी इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।