पंजाब किंग्स ने बनाया आईपीएल 2026 का सर्वोच्च स्कोर, RCB का रिकॉर्ड पीछे छूटा
पंजाब किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल 2026 का सर्वोच्च स्कोर बनाया। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड बेंगलुरु के नाम दर्ज था।

पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के साथ दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। जोकि आईपीएल 2026 में पंजाब का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं ओवर ऑल आईपीएल में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। जबकि जारी सीजन का ये सर्वोच्च स्कोर बन गया है। प्रियांश ने 37 गेंद का सामना करते हुए नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े थे। मार्कस स्टोइनिस ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 29 रन का योगदान दिया। एलएसजी के लिए एम सिद्धार्थ ने तीन ओवर में 35 रन और प्रिंस यादव ने 25 रन देकर दो दो विकेट झटके। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक एक विकेट मिला।
आईपीएल 2026 का सर्वोच्च स्कोर
पंजाब किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं ओवर ऑल आईपीएल में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। आईपीएल 2026 का ये हाईएस्ट टोटल भी बन गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था, बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जारी सीजन में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए थे।
पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के साथ दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रियांश ने 37 गेंद का सामना करते हुए नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े थे।
मार्कस स्टोइनिस ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 29 रन का योगदान दिया। एलएसजी के लिए एम सिद्धार्थ ने तीन ओवर में 35 रन और प्रिंस यादव ने 25 रन देकर दो दो विकेट झटके। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक एक विकेट मिला।





साइन इन