Pat Cummins Left Stunned by Vaibhav Sooryavanshi Best Hitter I have Seen Wish He Was Still in School वैभव सूर्यवंशी स्कूल में होता तो मुझे बॉलिंग नहीं करनी पड़ती, IPL 2026 के खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने बयां किया दर्द, Cricket Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी स्कूल में होता तो मुझे बॉलिंग नहीं करनी पड़ती, IPL 2026 के खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने बयां किया दर्द

पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ की है। उनका मानना है कि वैभव को हाईस्कूल में होना चाहिए था, जिससे उन्हें गेंदबाज नहीं करनी पड़ती।

Wed, 3 June 2026 09:30 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी स्कूल में होता तो मुझे बॉलिंग नहीं करनी पड़ती, IPL 2026 के खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने बयां किया दर्द

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन के दम पर इंटरनेशनल स्तर तक सुर्खियां बटोरी है। अंडर-19 में धमाकेदार पारियां खेलने से लेकर आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने तक, वैभव ने जो निरंतरता, मैच्योरिटी और गेंद को मारने की क्षमता दिखाई है, उससे हर कोई प्रभावित हुआ है। कई गेंदबाज तो उनका सामना करने से भी कतराते नजर आए। सनराइजर्स हैदराबाद और ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर पैट कमिंस ने भी मजाक में कहा कि अगर वह स्कूल में होता तो उन्हें गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 5 अवॉर्ड अपने नाम किए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए। वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। उन्होंने इस सीजन एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए। वह तीन बार नर्वस नाइंटीज का शिकार भी बने। पैट कमिंस ने फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में कहा, ''वह एक टैलेंट है। वह गेंद को काफी दूर मारता है। वह काफी तेज मारता है। गलती की गुंजाइश ना के बराबर है। वह एक रियल टैलेंट हैं, गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है।'' वैभव ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ भी काफी रन बटोरे थे और अपनी पारी के दौरान कमिंस के खिलाफ लगातार गेंदों पर तीन छक्के मारे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ऐसा करते रहो...कोहली के बचपन के कोच ने कही दमदार बात

यह पूछे जाने पर कि क्या उनको भी ये देखकर हैरानी होती है कि जिस लड़के को हाई स्कूल में पढ़ना चाहिए था, वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना कर रहा। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ने मजाक में कहा, ''हां, बिल्कुल, मैं तो यही सोच रहा था कि काश यह लड़का अभी हाई स्कूल में होता, तो मुझे उसकी गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती। वाकई अविश्वसनीय है। मुझे नहीं लगता कि मैंने इससे पहले ऐसी बल्लेबाजी देखी है। वो भी एक 15 साल के बच्चे से। वह 30 साल का हो या 15, गेंद को मारने में वह बेहद शानदार है।''

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना खिताब सफलतापूर्वक बचा लिया, लेकिन सूर्यवंशी व्यक्तिगत पुरस्कारों पर अपना दबदबा बनाकर इस सीजन की सबसे बड़ी कहानियों में से एक बनकर उभरे। इस युवा खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' अपने नाम की। उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' और 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' भी चुना गया। इसके अलावा, उन्हें 237.31 के स्ट्राइक रेट के लिए 'सुपर स्ट्राइकर' पुरस्कार और पूरे टूर्नामेंट के दौरान रिकॉर्ड 72 छक्के लगाने के लिए 'सुपर सिक्स' पुरस्कार भी मिला।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।