PAK vs AUS Babar Azam Breaks Virat Kohli World Record For Most fifties in T20Is PAK vs AUS: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में इस मामले में बने नंबर-1, Cricket Hindi News - Hindustan

PAK vs AUS: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में इस मामले में बने नंबर-1

Babar Azam Fifty: बाबर आजम ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Sun, 1 Feb 2026 07:48 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
PAK vs AUS: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में इस मामले में बने नंबर-1

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 में बल्ला चला। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 36 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है। यह उनके टी20 करियर का 39वां अर्धशतक है। वह पाकिस्तान की ओर से सबसे छोटे फॉर्मेट में 139 मैच खेल चुके हैं। बाबर आजम ने भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 125 मैचों में 38 अर्धशतक जमाए। वह टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

31 वर्षीय बाबर आजम T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 6 बार यह कारनामा अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल और इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर को पछाड़ा है। दोनों ने कंगारू टीम के विरुद्ध पांच-पांच बार पचास प्लस स्कोर बनाया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने चार मर्तबा ऐसा किया। उन्होंने भी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्याल ले लिया है। सूची में टॉप पर कोहली हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे छोटे फॉर्मेट में आठ पचास प्लास पारियां खेली।

T20I में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर

39 - बाबर आजम

38 - विराट कोहली

32 - रोहित शर्मा

30 - मोहम्मद रिजवान

28 - डेविड वॉर्नर

28 - जोस बटलर

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फखर जमान (10) दूसरे जबकि कप्तान सलमान आगा (5) चौथे ओवर में पवेलियन लौटे। ऐसे में चौथे नंबर पर उतरे बाबर आजम ने ओपनर सईम अयूब के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप की। अयूब 37 गेंदों में 56 रन बनाने के बाद 12वें ओवर में आउट हुए। ख्वाजा नफे (21) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बाबर आजम ने शादाब खान (19 गेंदों 46) के साथ पांचवे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। मोहम्मद नवाज ने पांच रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत तक टिक रहे सीनियर बल्लेबाज ने पाकिस्तान को 207/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।