No Handshake at Toss Suryakumar Yadav Snubs Salman Ali Agha during IND vs PAK T20 World Cup Clash भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पारा हाई, कप्तान सूर्यकुमार-सलमान ने फिर नहीं मिलाया हाथ, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पारा हाई, कप्तान सूर्यकुमार-सलमान ने फिर नहीं मिलाया हाथ

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

Sun, 15 Feb 2026 06:52 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पारा हाई, कप्तान सूर्यकुमार-सलमान ने फिर नहीं मिलाया हाथ

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान एक बार फिर दोनों कप्तानों के बीच दूरियां नजर आईं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलंबो में टी20 विश्व कप मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखा।

मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाने की संभावना है। सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने किए 2 बड़े बदलाव, जानिए क्या है प्लेइंग XI?

मैच से पहले ही यह बात तब साफ हो गई थी जब सूर्यकुमार और सलमान में से किसी ने भी हाथ मिलाने का वादा नहीं किया था जबकि पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि वह क्रिकेट की भावना को 'बनाए रखना' चाहेंगे। अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले की कड़वी यादें अब भी भारतीय टीम के मन में ताजा हैं। दुबई में टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से हाथ मिलाने के बाद भारी विरोध हुआ था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।