Mumbai Indians and its player won all the big prizes in WPL 2025 MI dominated from title to emerging player WPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने बटोर लिए सारे इनाम, खिताब से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक पर MI का कब्जा, Cricket Hindi News - Hindustan

WPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने बटोर लिए सारे इनाम, खिताब से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक पर MI का कब्जा

  • WPL 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम और खिलाड़ियों ने सारे इनाम बटोर लिए। खिताब से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक पर MI का दबदबा देखने को मिला। दूसरा खिताब मुंबई की टीम को डब्ल्यूपीएल में मिला है। दिल्ली तीसरी बार चूकी है।

Sun, 16 March 2025 05:52 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
WPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने बटोर लिए सारे इनाम, खिताब से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक पर MI का कब्जा

WPL 2025: शनिवार 15 मार्च को वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस में दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस थी, जो एलिमिनेटर मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर भी मुकाबला हार गई। वहीं, मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस टीम ने या टीम की खिलाड़ियों ने इस सीजन के ज्यादातर अवॉर्ड अपने नाम किए।

मुंबई इंडियंस को फाइनल जीतने पर ट्रॉफी तो मिली ही, जबकि मुंबई इंडियंस की नैट साइवर ब्रंट ही मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं। इसके अलावा ऑरेंज कैप भी मुंबई की ही खिलाड़ी को मिला। नैट साइवर ब्रंट ने 523 रन इस सीजन बनाए और वे टॉप स्कोर रहीं। इसके अलावा पर्पल कैप पर अमेलिया कर का कब्जा रहा। एमआई की इस गेंदबाज ने इस सीजन 8 मैचों में 18 विकेट मुंबई इंडियंस के लिए निकाले। वहीं, एमआई की ही युवा खिलाड़ी अमनजोत कौर को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, लगातार तीसरे फाइनल में दिल्ली का दिल टूटा

इतना ही नहीं, शबनिम इस्माइल को इस सीजन सबसे ज्यादा गेंद डॉट फेंकने के लिए अवॉर्ड मिला। वे भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं। इसके साथ-साथ एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की एनाबेल सदरलैंड को बेस्ट कैच ऑफ द सीजन का खिताब मिला। एश गार्डनर को सीजन में सबसे ज्यादा छक्के के जड़ने के लिए इनाम मिला। वहीं शिनेल हेरनी को सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के लिए पुरस्कृत किया गया। गुजरात जायंट्स को फेयरप्ले अवॉर्ड से नवाजा गया। ओवरऑल देखा जाए तो प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी में मुंबई इंडियंस और उसके खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।