LSG Strange coincidence After Captain Rishabh Pant Scores Duck Against DC This happened with KL Rahul 3 years ago in IPL LSG में अजीब संयोग! कप्तान ऋषभ पंत को भी मिला 'जीरो का जख्म', राहुल संग 3 साल पहले हुआ था ऐसा, Cricket Hindi News - Hindustan

LSG में अजीब संयोग! कप्तान ऋषभ पंत को भी मिला 'जीरो का जख्म', राहुल संग 3 साल पहले हुआ था ऐसा

  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। ऐसे में एक अंजीब संयोग देखने को मिला।

Mon, 24 March 2025 10:21 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
LSG में अजीब संयोग! कप्तान ऋषभ पंत को भी मिला 'जीरो का जख्म', राहुल संग 3 साल पहले हुआ था ऐसा

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत का सोमवार को बल्ला खामोश रहा। वह आईपीएल 2025 में पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव ने 14वें ओवर में फाफ डुप्लेसी के हाथों लपकवाया। पंत को जैसे ही 'जीरो का जख्म' मिला तो एक अजीब संयोग देखने को मिला। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें एलएसीजी ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत ने एलएसजी के कप्तान के रूप में केएल राहुल को रिप्लेस किया, जो अब डीसी का हिस्सा हैं।

राहुल संग 3 साल पहले हुआ था ऐसा

राहुल एलएसजी से पहले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान थे। वह पंजाब का कप्तान रहते हुए कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। हालांकि, राहुल ने जब पहली बार एलएसजी की कप्तानी की तो वह भी जीरो पर पवेलियन लौटे थे। उन्होंने बतौर एलएसजी कप्तान पहला मैच तीन साल पहले यानी 2022 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध खेला था। वह उस मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। वहीं, पंत के साथ अब ऐसा हुआ है। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते हुए कभी जीरो पर विकेट नहीं खोया मगर एलएसजी कैप्टन के रूप में पहले मैच में ही जीरो पर अपना विकेट गंवा बैठे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2025 के बीच केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, आथिया ने नन्ही परी को दिया जन्म
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छक्का मारते समय ऋषभ पंत से क्यों छूट जाता है बल्ला? खुद किया दिलचस्प खुलासा

पूरन और मार्श ने मैच में काटा कदर

पंत भले ही शून्य पर लौटे लेकिन निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने गदर काट दिया। पूरन ने 30 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। मार्श ने 46 गेंदों में 6 चौकों और इतने ही छक्कों के दम पर 72 रन बटोरे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। एलएसजी ने विशाखापट्टनम के मैदन पर निर्धारित 20 ओवर में 209/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लखनऊ का 12वें ओवर में स्कोर एक विकेट पर 133 रन था लेकिन इसके बाद उसने 61 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।