सूर्यकुमार यादव का भी आ गया उस शर्मनाक लिस्ट में नाम, जिसमें पहले से थे एमएस धोनी और रोहित शर्मा
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय कप्तानों की सबसे 'धीमी' पारियां कौन-कौन सी हैं? इसके बारे में जान लीजिए। लिस्ट में अब सूर्यकुमार यादव का भी नाम आ गया है, जिसमें पहले से एमएस धोनी और रोहित शर्मा थे।

T20 क्रिकेट का मतलब ही चौके-छक्कों की बारिश है, लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े विस्फोटक बल्लेबाज भी सामने वाली टीम के आगे घुटने टेक देते हैं। यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या की पारी ने फैंस को 2009 और 2012 वाले एमएस धोनी की याद दिला दी। क्या आप जानते हैं किन भारतीय कप्तानों का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्ट्राइक रेट एक पारी में सबसे खराब रहा है? इस लिस्ट में एमएस धोनी और रोहित शर्मा पहले से थे, लेकिन बीच में सूर्यकुमार यादव भी आ गए हैं।
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 20 या इससे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले भारतीय कप्तान का स्ट्राइक रेट सबसे कम एमएस धोनी का है। एमएस धोनी ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47.82 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 23 गेंदों में सिर्फ 11 रन एमएस धोनी ने उस मैच में बनाए थे, जो उस समय भी चौके-छक्कों के लिए फेमस थे। धोनी की लगभग यही हाल 2012 के एक मैच में हुआ था, जब वे 21 गेंदों में 15 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में बना पाए थे। उनका स्ट्राइक रेट उस पारी में 71.43 का था।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव आ गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 गेंदों का सामना किया और रन कुल 18 ही बनाए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 81.82 का था। लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 28 गेंदों में 27 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट उस मैच में 96.43 का था। हैरानी की बात ये है कि इन सभी मैचों को भारतीय टीम हारी है।
T20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय कप्तान का सबसे कम स्ट्राइक रेट (कम से कम 20 बॉल खेलने के बाद)
47.82 - MS धोनी वर्सेस वेस्टइंडीज,2009
71.42 - MS धोनी वर्सेस ऑस्ट्रेलिया,2012
81.81 - सूर्यकुमार वर्सेस साउथ अफ्रीका,2026*
96.42 - रोहित शर्मा वर्सेस इंग्लैंड,2022





साइन इन