Jake Fraser McGurk decides to Not join Delhi Capitals for remainder of IPL 2025 9 करोड़ के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 'धोखा', IPL 2025 के बीच लिया चौंकाने वाला फैसला, Cricket Hindi News - Hindustan

9 करोड़ के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 'धोखा', IPL 2025 के बीच लिया चौंकाने वाला फैसला

आईपीएल 2025 की फिर से शुरू होने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) प्लेऑफ की दौड़ में हैं। हालांकि, डीसी का हिस्सा जेक फ्रेजर मैकगर्क ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

Wed, 14 May 2025 03:55 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
9 करोड़ के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 'धोखा', IPL 2025 के बीच लिया चौंकाने वाला फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने जा रहा है। 17 मई को सीजन रीस्टार्ट होगा। आईपीएल स्थगित होने के बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश वापसी चले गए थे। कइयों का आना तय है लेकिन कुछ खिलाड़ी भारत लौटने के लिए आनाकानी कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा जेक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी टीम को 'धोखा' दे दिया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए भारत लौटने से इनकार कर दिया है। डीसी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली ने मैकगर्क को मेगा ऑक्शन में 9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

डीसी ने 23 वर्षीय मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के रूप में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर मैकगर्क का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिसके बाद उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया।। मैकगर्क ने छह मैचों में ओपनिंग करते हुए कुल 55 रन बने। वह पांच बार सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन लौटे। उनका दो मर्तबा तो खाता ही नहीं खुला। उनका हाईएस्ट स्कोर 38 रहा। डीसी को अभी भी कई विदेशी खिलाड़ियों की वापसी की पुष्टि का इंतजार है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL: भारत लौटने के लिए आनाकानी कर रहे विदेशी खिलाड़ी, BCCI ने अब उठाया ये कदम

बता दें कि आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को रोक दिया गया था। उस वक्त पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पंजाब बनाम दिल्ली मुकाबला दोबारा आयोजित करने का निर्णय किया है। दिल्ली की टीम अंक तालिका में फिलहाल पांचवें पायदान पर है। उसके खाते में 11 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक हैं। दिल्ली का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, करुण नायर, मोहित शर्मा, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, मनवंत कुमार एल, सेदिकुल्लाह अटल।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।