Ishan Kishan lashed out at the batsman Despite the victory vs CSK himself getting out for 0 said we were left behind ईशान किशन जीत के बावजूद बल्लेबाजों पर बरसे, खुद हुए 0 पर आउट; बोले- हम पीछे रह गए, Cricket Hindi News - Hindustan

ईशान किशन जीत के बावजूद बल्लेबाजों पर बरसे, खुद हुए 0 पर आउट; बोले- हम पीछे रह गए

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे।

Sun, 19 April 2026 06:45 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबाद, भाषा
share
ईशान किशन जीत के बावजूद बल्लेबाजों पर बरसे, खुद हुए 0 पर आउट; बोले- हम पीछे रह गए

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी। अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीरो से विलन बनते-बनते बचा SRH का ये खिलाड़ी, ईशान किशन के भरोसे ने जीता दिल

जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा। उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ''जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं। उन्हें बखूबी काम किया।''

उन्होंने कहा, ''यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज वैभव सूर्यवंशी समेत एक्शन में होंगे ये सितारे, खेले जाएंगे ये 2 ‘महामुकाबले’

SRH के कप्तान बोले, "अभिषेक काफी जल्दी आउट हो गए, फिर भी उन्होंने 60 के आस-पास रन बनाए। हमेशा जब हमने 220, 230 रन बनाए हैं। हमने हमेशा देखा है कि.... पहले तीन बैट्समैन में से, हमेशा एक बैट्समैन ही बड़े रन बनाता है। तो आज हम उसमें चूक गए, लेकिन खासकर इस टीम के साथ, इस बैटिंग लाइन-अप के साथ, मुझे लगता है, हां, हम शायद 20 रन पीछे रह गए।

कैसा रहा SRH vs CSK मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक के बाद शानदार गेंदबाजी के बूते शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रन से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन (तीन विकेट) और अंशुल कंबोज (तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। यह स्कोर चुनौतीपूर्ण नहीं लग रहा था लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाजों के सामने सीएसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा। उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छह अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। सीएसके को अंतिम छह गेंद में 18 रन बनाने थे। लेकिन जैमी ओवरटन (16 रन) का विकेट गिरने से टीम इसमें सात रन ही बना सकी।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान मलिंगा ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार को एक एक विकेट मिला।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।