Ishan Kishan became fourth batsman to play the biggest innings in the IND Vs PAK T-20 World Cup IND Vs PAK T-20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बने ईशान किशन, Cricket Hindi News - Hindustan

IND Vs PAK T-20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बने ईशान किशन

पाक के खिलाफ ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है।

Mon, 16 Feb 2026 03:10 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IND Vs PAK T-20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बने ईशान किशन

रविवार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है।

टी-20 विश्व कप के इतिहास सें भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी और भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 2021 के टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन की पारी खेली थी और बाबर आजम के साथ मिलकर भारत को एकतरफा हरा दिया था। इस सूची में एक बार फिर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाए थे।

विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान की सूची में अब भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम जुड़ गया है। वे भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस सूची में पांचवें नंबर पर भारत के वर्तमान कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम है। उन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

टी-20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में बाबर आजम का नाम 6वें नंबर पर है। उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2022 में नाबाद 68 रनों का पारी खेली थी। इस सूची में 7वें और 8वें नंबर पर फिर से विराट कोहली हैं, जिन्होंने क्रमश: 2021 और 2016 विश्व कप में 57 और 55 रन बनाए थे। इस लिस्ट में मिसबा-उल-हक, शान मसूद, इफ्तिकार अहम और रॉबिन उथ्थपा के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रमश: 53, 52, 51 और 50 रनों की पारी खेली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप में भारत ने बरकरार रखी बादशाहत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराया
ये भी पढ़ें:ईशान किशन के प्रदर्शन से गदगद हुआ कप्तान सूर्या का सीना, तारीफ में कह दी ये बात
ये भी पढ़ें:भारत से रगड़ा खाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

टी20 विश्व कप में INDvsPAK में सर्वोच्च स्कोर:

🇮🇳 82* - विराट कोहली, 2022

🇵🇰 79* - मोहम्मद रिजवान, 2021

🇮🇳 78* - विराट कोहली, 2012

🇮🇳 ईशान किशन 77, 2026

🇮🇳 75 - गौतम गंभीर, 2007

🇵🇰 68* - बाबर आजम, 2022

🇮🇳 57 - विराट कोहली, 2021

🇮🇳 55* - विराट कोहली, 2016

🇵🇰 53 - मिस्बाह-उल-हक, 2007

🇵🇰 52* - शान मसूद 2022

🇵🇰51 - इफ्तिखार अहमद, 2022

🇮🇳 50 - रॉबिन उथप्पा, 2007

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।