कुछ भी हो जाए तुम 14 मैच खेलोगे... RR के कप्तान रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी से कर दिया वादा
वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 के सभी 14 लीग मैच कप्तान रियान पराग खिलाएंगे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने पहले मैच के बाद उनसे वादा कर दिया है। वैभव ने कमाल की पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली।

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2025 के दौरान अपने दूसरे ही मैच में शतक जड़ना कोई तुक्का नहीं था। इस बात को उन्होंने उसी सीजन साबित किया था और फिर डोमेस्टिक और यूथ इंटरनेशनल मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया। अब आईपीएल 2026 की शुरुआत भी इसी अंदाज में इस युवा बल्लेबाज ने की। हाल ही में 15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ा। इससे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग खुश नजर आए और उन्होंने वादा कर दिया कि वे सारे मैच उनको खिलाएंगे।
सीएसके के खिलाफ मैच के बाद कप्तान रियान पराग से जब वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा गया कि आप उन्हें क्या कहेंगे? इसके जवाब में पराग ने कहा, "मैं उसे यही कहूंगा कि तुम 14 गेम खेलने वाले हो और गेम में चाहे कुछ भी हो, तुम्हें इससे परेशान नहीं होना हैं। मीडिया में जो कुछ भी चल रहा है, उससे तुम्हें परेशान नहीं होना चाहिए। तुम बस मैदान पर जाओ। उसे बैटिंग करना पसंद है। मैंने पक्का किया है कि मैंने कोच को बता दिया है कि उसे जितनी बैटिंग चाहिए, उतनी करने दो और वह जाकर कुछ ऐसी चीजें करता है। मैं और ध्रुव, जब हम चौथे ओवर तक वहां बैठे थे, तो हम बस हैरान थे। जैसे कि क्या हो रहा है? जैसे, वह यह कैसे कर रहा है? लेकिन फिर मैं उसे अपनी टीम में पाकर बहुत खुश हूं।"
रियान पराग ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और 17वीं गेंद पर वे आउट हो गए थे। उस समय तक वे 4 चौके और 5 छक्के अपनी पारी में जड़ चुके थे और 52 रन बनाकर राजस्थान के लिए जीत लगभग सुनिश्चित कर चुके थे। 305.88 का स्ट्राइक रेट इस पारी में वैभव का रहा। वे आईपीएल के इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज हैं, जो शतक भी जड़ चुके हैं। अर्धशतक भी उन्हीं का सबसे कम उम्र में आया है। पिछले सीजन वे आधे सत्र से खेले थे, लेकिन अब सभी मैचों में नजर आने वाले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन