क्या IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान बन पाएंगे रजत पाटीदार, जानिए अभी कितने मैक्सिमम की दरकार?
स शानदार शुरुआत के साथ आरसीबी के कप्तान के पास आईपीएल में एक खास उपलब्धि दर्ज करने का मौका है। अगर इसी तरह रजत पाटीदार की फॉर्म चलती रही तो वे आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान भी बन सकते हैं।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए अपने 6 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर दी है। पाटीदार ने अब तक कुल 22 छक्के जड़े हैं। इस शानदार शुरुआत के साथ आरसीबी के कप्तान के पास आईपीएल में एक खास उपलब्धि दर्ज करने का मौका है। अगर इसी तरह रजत पाटीदार की फॉर्म चलती रही तो वे आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान भी बन सकते हैं।
रजत पाटीदार को रिकॉर्ड बनाने के लिए इतने छक्के चाहिए
फिलहाल, आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की सूची में श्रेयस अय्यर का नाम पहले स्थान पर हैं। वे साल 2025 के आईपीएल सीजन में कमाल की फॉर्म में थे और उन्होंने इस सीजन 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39 छक्के जड़े थे। अय्यर के पिछले साल के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के अब पाटीदार को सिर्फ 17 छक्कों की दरकार है और उनके पास अभी 8 आधिकारिक मैच बचे हुए हैं और अगर वे अपनी टीम को फाइनल तक लेकर जाते हैं तो उनके पास 11 या 10 पारियां हो सकती हैं और जिस तरह की उनकी फॉर्म है और जिस तरीके से उन्होंने आईपीएल 2026 के अब तक के 6 मुकाबले में ही 22 छक्के जड़ते हुए तांडव मचाया है उसको देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस कारनामे को कर सकते हैं।
सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तानों में कोहली भी सूची में
आईपीएल के इतिहास में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रेयस अय्यर के बाद विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। किंग कोहली ने आईपीएल 2016 में बतौर कप्तान कुल 16 पारियां खेली थीं और कुल 38 छक्के जड़े थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर 17 पारियों में 31 छक्कों के साथ डेविड वॉर्नर का नाम है। साल 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए यह कीर्तिमान रिकॉर्ड बनाया था। चौथे स्थान पर लोकेश राहुल हैं, जिन्होंने साल 2021 में 13 पारियों में 30 छक्के जड़े थे। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2018 में बतौर कप्तान 15 पारियों में 30 छक्के जड़े थे और वे लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
रजत पाटीदार की अच्छी फॉर्म आरसीबी के लिए फायदेमंद
बता दें कि रजत पाटीदार ने इस सीजन अपनी टीम के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं और उस वक्त में भी मैदान पर कुछ मैचों में टिके रहे हैं जब टीम के बाकी बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे और स्ट्रगल कर रहे थे। उनकी सिक्स हिटिंग एबिलिटी के बारे में देखकर ज्यादातर क्रिकेट पंडित तारीफ करते नहीं थकते हैं। कुछ क्रिकेट पंडितों ने तो यहां तक कह दिया है कि रजत पाटीदार को भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अब तक इस सीजन में 6 मैचों की 6 पारियों में 230 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन