IPL 2026: बल्लेबाजों की 'क्रूरता' देख हैरान पुजारा और बांगर, बताया क्यों है यह सीजन सबसे अलग?
IPL 2026 इतना ज्यादा विस्फोटक क्यों है? इसके पीछे की वजह पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और संजय बांगर ने बताई है। आईपीएल का यह सीजन हर मामले में तूफानी है। बल्लेबाज गेंदबाजों के प्रति क्रूर रवैया अपना रहे हैं।

IPL 2026 अब तक का इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन रनों के हिसाब से रहा है। करीब 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से आईपीएल में औसतन रन पड़ रहे हैं। पावरप्ले में ये औसत थोड़ा सा ज्यादा हो जाता है। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे ज्यादा औसत रनों का है। 35 मैचों तक के आंकड़ों में देखें तो आप पाएंगे कि टीम का ओवरऑल स्कोरिंग रेट 9.79 है, जबकि पावरप्ले में यह 10 से ज्यादा का हो जाता है। अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। यह ट्रेंड रनों में भी बदल रहा है, क्योंकि 200 प्लस का स्कोर अब तक 29 बार पहले 35 मैचों में देखा गया है। इस पर पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और संजय मांजरेकर ने राय दी है।
200 से ज्यादा का टारगेट 7 बार इस सीजन चेज भी हुआ है। पंजाब किंग्स ने तो 265 रन चेज करके रिकॉर्ड भी इसी सीजन बनाया है। बॉल-पर-बाउंड्री रेट भी इस सीजन का सबसे अच्छा है। 4.5 बॉल में एक बाउंड्री देखने को मिलती है, जबकि पावरप्ले में औसतन 3.8वीं गेंद पर चौका या छक्का लगता है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज 15-15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। कई बल्लेबाजों ने 16 गेंदों में भी अर्धशतक जड़ा हुआ है।
इस पर चेतेश्वर पुजारा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "यह सीजन अलग लग रहा है, क्योंकि यह सिर्फ एक फेज नहीं है, यह पूरी बैटिंग अप्रोच है जो बदल गई है। हां, इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने टीमों को ज्यादा देर तक और ज्यादा मेहनत करने की आजादी दी है, लेकिन 200 से ज्यादा के टोटल की संख्या और इससे भी जरूरी बात, जितनी बार उनका पीछा किया जा रहा है, वह शानदार है। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्य और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी बिना डरे माहौल बना रहे हैं, लेकिन यह टीमों की मिली-जुली सोच है जो सबसे अलग है। अब पारी बिल्ड करने के बारे में नहीं, बल्कि कम से कम गेंदों में ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाने और ऐसा करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा बाउंड्री मारने के बारे में है।"
IPL जबरदस्त रहा है- बांगर
संजय बांगर ने कहा, "यह अब तक का सबसे जबरदस्त IPL सीज़न रहा है। पहली बॉल से ही इंटेंट एक अलग लेवल पर है, खासकर पावरप्ले में, जहां टीमें अब अपनी जगह बनाने की कोशिश नहीं कर रही हैं, बल्कि पूरी जान लगा रही हैं। आप अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को देखें, वे सीधे टोन सेट कर रहे हैं और बॉलर्स को बैकफुट पर जाने पर मजबूर कर रहे हैं। स्ट्राइक रेट अब सब कुछ है, यह T20 बैटिंग की करेंसी है, और इसीलिए T20 क्रिकेट में एवरेज लगभग इर्रेलेवेंट हो गए हैं। यह सब बढ़िया बैटिंग सरफेस और देश भर में BCCI क्यूरेटर्स के शानदार काम की वजह से मुमकिन हुआ है।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन