Why Gujarat Titans could not qualify for the IPL 2026 Playoffs despite 16 points know about the equation खाते में 16 अंक फिर भी क्यों नहीं मिला GT को प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट? समझिए पूरा गणित, Ipl Hindi News - Hindustan

खाते में 16 अंक फिर भी क्यों नहीं मिला GT को प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट? समझिए पूरा गणित

गुजरात टाइटन्स के 16 पॉइंट्स हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स का टिकट नहीं मिला है? इसके पीछे का कारण क्या है? वह आप समझ लीजिए। 

Wed, 13 May 2026 12:06 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
खाते में 16 अंक फिर भी क्यों नहीं मिला GT को प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट? समझिए पूरा गणित

गुजरात टाइटन्स ने मंगलवार 12 मई को आईपीएल 2026 का अपना 8वां मैच जीता। जीटी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर 2 और अंक हासिल किए और अब उनके आईपीएल के 19वें सीजन में 16 अंक हो गए। आमतौर पर कहा जाता है कि 16 अंक पर आईपीएल में प्लेऑफ्स का क्वालीफिकेशन तय हो जाता है, लेकिन जीटी के 16 अंक होने के बावजूद उन्हें प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट क्यों नहीं मिला है? इसके पीछे का पूरा गणित समझ लीजिए कि आखिर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अभी भी प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई क्यों नहीं कर पाई है?

वैसे तो जीटी के प्लेऑफ्स में पहुंचना 99 फीसदी से भी ज्यादा पक्का है, लेकिन इसे 100 फीसदी नहीं कहेंगे। .4 प्रतिशत ऐसा सिनेरियो बन रहा है कि गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो सकती है। इसके पीछे का कारण यह है कि 6 टीमें अभी भी ऐसी हैं, जो 16 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर सकती हैं। यहां तक कि कुछ टीमों का नेट रन रेट भी गुजरात टाइटन्स से 16 पॉइंट्स होने के बावजूद ज्यादा रह सकता है। यही कारण है कि जीटी 16 अंक पाने के बाद खुद को सुरक्षित महसूस कर रही होगी, लेकिन उन्हें प्लेऑफ्स के टिकट की लालसा जरूर होगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदल गया IPL 2026 का पूरा समीकरण: GT के पास 99% चांस, जानिए अन्य टीमों का हाल?

अभी के लिए देखा जाए तो दूसरे नंबर पर विराजमान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, तीसरे पायदान पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद, चौथे स्थान पर विराजमान पंजाब किंग्स, पांचवें स्थान पर विराजमान चेन्नई सुपर किंग्स और सातवें स्थान पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स के अभी भी इतने मैच बाकी हैं कि वे 16 से भी ज्यादा अंक हासिल कर लें। यही वजह है कि जीटी के अभी भी .4 फीसदी चांस प्लेऑफ्स से बाहर होने के हैं और यही वजह है कि उन्हें अभी तक क्वालीफिकेशन का टैग नहीं मिला है।

ऐसा हुआ तो मिल जाएगा टिकट

अगर ऐसा संयोग बनता है कि चौथे नंबर वाली टीम 15 या 14 अंक पर प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेगी या पांचवें नंबर की टीम 15 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएगी तो गुजरात टाइटन्स को अपने आप प्लेऑफ्स का टिकट मिल जाएगा। अगर गुजरात ने अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक भी मैच जीत लिया तो फिर क्वालीफिकेशन पक्का हो जाएगा, क्योंकि इतिहास गवाह है कभी भी 18 अंकों वाली टीम प्लेऑफ्स से बाहर नहीं हुई है। गुजरात को 16 मई को केकेआर से भिड़ना है और 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से दो-दो हाथ करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।