Why did Rashid Khan turned down citizenship offer from India I was surprised by what BCCI official he was saying राशिद खान ने क्यों ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर? BCCI अधिकारी की बात ने किया हैरान, Ipl Hindi News - Hindustan

राशिद खान ने क्यों ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर? BCCI अधिकारी की बात ने किया हैरान

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान को भारत समेत दो देशों से नागरिकता का ऑफर मिला था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।

Sun, 19 April 2026 08:47 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share
राशिद खान ने क्यों ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर? BCCI अधिकारी की बात ने किया हैरान

अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान से अनौपचारिक तौर पर एक नहीं बल्कि दो देशों ने संपर्क किया था और उन्हें नागरिकता के साथ-साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की पेशकश की थी जिनमें भारत भी शामिल था लेकिन इस स्टार क्रिकेटर ने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया। राशिद ने इसके बजाय अपने वतन के प्रति वफादार रहना चुना और यह बात एक नई किताब में सामने आई है।

'भारत के अलावा इस देश से प्रस्ताव'

एक किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में इस ऑलराउंडर ने लेखक मोहम्मद हांद जाफर को बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही उन्हें इस तरह के प्रस्ताव दिए थे जिन्हें उन्होंने अस्वीकार कर दिया। यह किताब सोमवार को रिलीज होगी। किताब में खान के हवाले से कहा गया है, ''मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही देशों से इस तरह के प्रस्ताव (नागरिकता और खेलने के) मिले थे। लेकिन मैंने उनसे कहा, 'अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा'।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिद को ऐसा करने की जरूरत नहीं, IPL 2026 के बीच अफगानी क्रिकेटर को तगड़ा सपोर्ट
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल के दौरान मिला था ऑफर

हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पेशकश के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है। लेकिन 27 वर्षीय इस क्रिकेटर ने 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के दौरान भारत से मिली पेशकश के बारे में विस्तार से बताया है। राशिद इस समय आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के एक अधिकारी ने उन्हें सूचित किया था कि 'भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक शीर्ष अधिकारी' उनसे मिलना चाहते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT की जीत के बावजूद गिल निराश क्यों? अपने दाढ़ी वाले नए लुक को लेकर क्या बोले

BCCI अधिकारी की बात ने किया हैरान

राशिद ने किताब में यह घटना बताते हुए कहा, ''मैं उनके पास गया और नमस्ते किया। हम बात करने लगे और उन्होंने कहा, 'तुम्हारे देश (अफगानिस्तान) की स्थिति बहुत खराब है। भारत आकर रहो। हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज देंगे, यहां रहो, यहां क्रिकेट खेलो'। उनकी बात सुनकर मैं हैरान रह गया और समझ नहीं आया कि क्या कहूं। लेकिन मैंने मुस्कुराकर कहा, 'आपका बहुत धन्यवाद। मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।'' उनकी अपने देश अफगानिस्तान के प्रति वफादारी पहले भी कई बार सुर्खियों में रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में ज‍िंदगी की जंग लड़ रहा अफगानी क्रिकेटर, अस्पताल की तस्वीरें हिला देंगी!

गुजरात टाइटंस तीन मैच जीत चुकी

गुजरात टाइटंस ने हाल ही में कगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराया। गिल ने 50 गेंदों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा साई सुदर्शन (22) के साथ 31 गेंदों में 57 रन और जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। यह गुजरात की पांच मैचों में तीसरी जीत थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।