रोहित, बुमराह, सूर्या और हार्दिक ने आखिरी बार MI के लिए कब जीता था प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? जानिए
एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए कब प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था? जानिए

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके स्टार प्लेयर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और खुद कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में शामिल है, जो रन या विकेट के लिए तरस रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दिग्गज खिलाड़ियों को लंबे समय से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला है। हार्दिक पांड्या ने तो आखिरी बार सात साल पहले एमआई के लिए इस खिताब को अपने नाम किया था।
रोहित शर्मा ने आखिरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मुंबई इंडियंस के लिए मई 2025 में जीता था। इसके बाद से वे करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड उनको नहीं मिला है। आईपीएल 2026 के पहले मैच में जरूर उन्होंने 78 रनों की पारी खेली थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। एक शतक पिछले सीजन उनके बल्ले से आया था, लेकिन उस मैच में टीम को हार मिली थी, तो वे प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत पाए थे।
जसप्रीत बुमराह ने अप्रैल 2024 के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए कोई प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीता है। दो साल से ज्यादा का वक्त उनको बिना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के हो चुका है। पिछले सीजन उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट निकाले थे, लेकिन इस सीजन 8 मैचों में सिर्फ 2 ही विकेट उनको मिले हैं। इस वजह से मुंबई इंडियंस की हालत इस सीजन खराब हो गई है। 8 में से दो ही मैच मुंबई की टीम जीत पाई है।
सूर्यकुमार यादव को भी आखिरी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मुंबई इंडियंस के लिए मई 2025 में मिला था। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की बैकबोन कहे जाते हैं, लेकिन उनका बल्ला भी इस सीजन खामोश है। पिछले साल दो बार वे प्लेयर ऑफ द मैच मुंबई इंडियंस के लिए रहे थे। इस सीजन तो कुल 162 रन 8 मैचों में सूर्या ने बनाए हैं, जो चिंता का विषय टीम के लिए लग रहा है।
हार्दिक को हो गया अरसा
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हुए 7 साल हो चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने 2019 में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया था। इस दौरान दो साल वे गुजरात टाइटन्स के लिए भी खेले हैं। उस दौरान उन्होंने जरूर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया था। यहां तक कि वे मुंबई इंडियंस की कप्तानी पिछले तीन साल से कर रहे हैं। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी खूब कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड उनको नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन