VIDEO How did Cameron Green help Finn Allen reach his century KKR were 3 runs away from victory then this happened VIDEO: कैमरन ग्रीन की वजह से कैसे पूरा हुआ Finn Allen का शतक? KKR जीत से था 3 रन दूर फिर हुआ ऐसा, Ipl Hindi News - Hindustan

VIDEO: कैमरन ग्रीन की वजह से कैसे पूरा हुआ Finn Allen का शतक? KKR जीत से था 3 रन दूर फिर हुआ ऐसा

Finn Allen ने केकेआर को सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत ही नहीं दिलाई, बल्कि अपना पहला आईपीएल शतक भी पूरा किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि एलन अपनी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाएंगे, फिर उन्होंने कमाल ही कर दिया।

Sat, 9 May 2026 07:36 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
VIDEO: कैमरन ग्रीन की वजह से कैसे पूरा हुआ Finn Allen का शतक? KKR जीत से था 3 रन दूर फिर हुआ ऐसा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदकर जीत का चौका लगाया। केकेआर की इस जीत में उनके सलामी बल्लेबाज फिन एलन चमके जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी लगाई। हालांकि एलन के लिए अपना शतक पूरा करना आसान नहीं था। 143 के टारगेट का पीछा करते हुए जब केकेआर को जीत के लिए मात्र 2 रनों की दरकार थी तब फिन एलन 94 रन बनाकर खेल रहे थे। अरुण जेटली मैदान पर मौजूद हर दर्शक के जहन में एक ही सवाल था क्या फिन एलन अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी पूरी कर पाएंगे? फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे मैदान पर मौजूद हर एक दर्शक खुशी से झूम उठा। आईए जानते हैं फिन एलन ने अपना शतक कैसे पूरा किया-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KKR की जीत से प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, DC समेत 3 टीमें लगभग बाहर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

फिन एलन ने मचाई तबाही

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए मात्र 143 रनों का टारगेट रखा था। केकेआर ने पावरप्ले में ही कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृश रघुवंशी के रूप में दो विकेट खो दिए थे। दबाव पूरी तरह से फिन एलन पर था, वह एक छोर को संभाले रहे और धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर कदम बढ़ाए।

फिन एलन ने 10वें ओवर में जाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

फिन एलन की पहली आईपीएल फिफ्टी धीमी रही

धीरे-धीरे फिन एलन की पारी ने रफ्तार पकड़ना शुरू की। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम के हर कौने पर चौके-छक्के लगाना शुरू किए। ऐसा लगा कि अर्धशतक पूरा कर एलन बीस्ट मोड में आ गए हैं। उन्होंने विपराज निगम के 13वें ओवर में छक्कों की हैट्रिक भी लगाई।

32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाले फिन एलन कब 46 गेंदों पर 94 के स्कोर पर पहुंच गए किसी को पता नहीं चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली का आगे बढ़ना मुश्किल, अक्षर ने भी माना; स्पिनरों के सिर मढ़ा हार का दोष

कैमरन ग्रीन की वजह से पूरा हुआ शतक

14वें ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी, वहीं फिन एलन को शतक पूरा करने के लिए 6 रन चाहिए थे।

दूसरे छोर पर मौजूद कैमरन ग्रीन भी चाहते थे कि एलन अपना शतक पूरा करें, उन्होंने मुकेश कुमार की पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक एलन को दे दी। अब हर किसी की सांसे थम चुकी थी। एलन के बल्ले पर अगर गेंद इधर-उधर भी लगती तो वह शतक से चूक जाते।

मुकेश कुमार ने फिन एलन को शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली जिस पर इस कीवी खिलाड़ी ने मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट लगाया और छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। गेंद जैसे ही फिन एलन के बल्ले पर लगी तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा था, हर किसी को गेंद मैदान से बाहर जाती दिख रही थी।

केकेआर की जीत से ज्यादा हर कोई फिन एलन के शतक पूरा होने से खुश था। दूसरे छोर पर मौजूद कैमरन ग्रीन ने भी उन्हें गले लगाकर शतक की शुभकामनाएं दी। केकेआर के इस सलामी बल्लेबाज ने हेल्मेट उतारा और फिर बल्ला उठाकर अपने शतक का जश्न मनाया।

फिन एलन 47 गेंदों पर 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। वह केकेआर के लिए पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने रनचेज में शतक जड़ा। उन्हें इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।