Sanju Samson wins ICC Player of the Month award after beating Jasprit Bumrah amid IPL 2026 Amelia Kerr Also Get IPL 2026 के बीच संजू सैमसन को मिली बड़ी खुशी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर जीता ये ICC अवॉर्ड, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 के बीच संजू सैमसन को मिली बड़ी खुशी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर जीता ये ICC अवॉर्ड

Sanju Samson ICC Player of the Month: संजू सैमसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नावाज गया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

Tue, 14 April 2026 04:30 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 के बीच संजू सैमसन को मिली बड़ी खुशी, जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर जीता ये ICC अवॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 के बीच भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बड़ी खुशी मिली है। उन्हें मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने हमवतन जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड हासिल किया है। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था और भारत की जीत के नायक रहे। सैमसन टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने (5 मैचों में 326) वाले प्लेयर थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। सैमसन को शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

'पुरस्कार हासिल करना अविश्वसनीय एहसास'

सैमसन को यह मासिक सम्मान मिलने का मतलब है कि पिछले पांच महीनों में यह अवॉर्ड किसी दूसरे देश के खिलाड़ी ने हासिल किया है। इस श्रेणी में पिछले चार खिलाड़ी साइमन हार्मर (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) शामिल हैं। सैमसन ने इस प्रदर्शन को अपने करियर का महत्वपूर्ण दौर करार दिया। उन्होंने कहा, ''आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करना अविश्वसनीय एहसास है, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे अविस्मरणीय दौर में मिला है। पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की जीत में योगदान देना सचमुच एक सपने के साकार होने जैसा था और उस पल के महत्व को पूरी तरह समझने में मुझे कुछ समय लगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खिलाड़ी हारते-हारते थक गए, संजू को बेचैन नहीं देखा; कोच ने बताया CSK का माहौल
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन ने तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए लगाया शतक, राहुल के स्पेशल क्लब में पहुंचे
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

महिला वर्ग में अमलिया केर ने मारी बाजी

सैमसन ने कहा, ''भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक दौर है, जिसमें हर क्षेत्र में अपार प्रतिभा मौजूद है। मुझे जो अवसर मिले उनके लिए मैं आभारी हूं। मैं टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए आभारी हूं जिसके कारण मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया।'' सैमसन ने टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन बनाने से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे। मार्च में खेले गए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सैमसन ने 137.50 के औसत और 199.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए। सैमसन को पहली बार आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का सम्मान मिला है। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान अमलिया केर ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद महिला वर्ग में तीसरी बार यह अवॉर्ड हासिल किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 16 विकेट लेने के अलावा 140 रन भी बनाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।