Rohit Sharma Ryan Rickelton smashed lucknow Super Giants bowlers all over the park make easy win for Mumbai Indians रोहित-रिकेल्टन ने मिलकर लगा दी लखनऊ की लंका, मुंबई इंडियंस की जीत में लगाए चार चांद, Ipl Hindi News - Hindustan

रोहित-रिकेल्टन ने मिलकर लगा दी लखनऊ की लंका, मुंबई इंडियंस की जीत में लगाए चार चांद

रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने मिलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की लंका लगा दी। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित और रिकेल्टन ने मैच को आसान बना दिया। दोनों के बीच 148 रनों की दमदार साझेदारी हुई।

Mon, 4 May 2026 11:22 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोहित-रिकेल्टन ने मिलकर लगा दी लखनऊ की लंका, मुंबई इंडियंस की जीत में लगाए चार चांद

मुंबई इंडियंस ने जब 228 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बोर्ड पर लगवा लिए थे, तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच को जीतना आसान नहीं होगा। हालांकि, एमआई के ओपनर रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने मिलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की लंका लगा दी। दोनों ने मुंबई इंडियंस की जीत को बेहद आसान कर दिया। हालांकि, रोहित और रिकेल्टन मैच को फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन जब वे आउट हुए थे तो मुंबई की जीत वहां से सुनिश्चित लग रही थी।

रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस के इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। रियान रिकेल्टन शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी मोहसिन खान ने उनको 83 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। इस दौरान 259.38 का उनका स्ट्राइक रेट था। वहीं, रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 190.91 का था। उनको एम सिद्धार्थ ने आउट किया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस का कप्तान बदला, रोहित शर्मा की वापसी; ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11

हिटमैन रोहित शर्मा जब आउट हुए तो मुंबई इंडियंस का स्कोर 14 ओवर के बाद 117/2 था। इसके बाद 6 ओवर में जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 52 रन बनाने थे, जो कि टी20 क्रिकेट में इम्पैक्ट प्लेयर के हिसाब से बहुत कम स्कोर है। मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका जरूर तिलक वर्मा के रूप में लगा, जबकि सूर्यकुमार यादव भी मैच फिनिश करने के चक्कर में आउट हो गए। विल जैक्स और नमन धीर ने मैच को फिनिश कर दिया। एमआई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। एम सिद्धार्थ को दो विकेट जरूर मिले, लेकिन देरी से उनको विकेट मिले। ऐसे में लखनऊ की टीम दबाव नहीं बना सकी। मुंबई की ये इस सीजन तीसरी जीत है। टीम सात मुकाबले अब तक हार चुकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उनके लिए 21 गेंदों में 63 रन निकोलस पूरन ने बनाए, जबकि 25 गेंदों में 44 रन मिचेल मार्श ने बनाए। 25 गेंदों में 31 रनों की पारी एडेन मार्करम ने खेली, जबकि 31 गेंदों में 40 रन हिम्मत सिंह ने बनाए। कोर्बिन बोस ने 2 विकेट एमआई के लिए निकाले। गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को एक-एक सफलता मिली। स्ट्राइक रेट आखिरी के चार बल्लेबाजों का अच्छा नहीं था, जिसके बारे में लखनऊ की टीम सोचेगी जरूर, क्योंकि लखनऊ को सीजन की सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।