Rishabh Pant steps down as Lucknow Super Giants captain after poor performance in IPL 2026 ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके किया कन्फर्म, Ipl Hindi News - Hindustan

ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके किया कन्फर्म

लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लखनऊ के कप्तान और 27 करोड़ी खिलाड़ी ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

Fri, 29 May 2026 05:44 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके किया कन्फर्म

लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लखनऊ के कप्तान और 27 करोड़ी खिलाड़ी ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। इस सीजन तो लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, लेकिन अगले सीजन अब ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को टीम के सामने छोड़ने का फैसला किया जिसे टीम ने स्वीकार कर लिया है।

LSG ने ट्वीट करके दी ये जानकारी

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट में लिखा कि "लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) यह औपचारिक रूप से घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है और फ्रेंचाइजी ने उनके अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। टॉम मूडी, क्रिकेट निदेशक।" ट्वीट में आगे लिखा गया, "ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ये निर्णय कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान टीम के सामूहिक विकास पर है। सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना भी हमारा अगला लक्ष्य है।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

2025 और 2026 कप्तानी के दोनों साल पंत के लिए रहे निराशाजनक

बता दें कि आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार खराब प्रदर्शन किया और 14 मैचों में से सिर्फ चार में जीत हासिल करके आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर 10वें और आखिरी पायदान पर फिनिश किया। ऋषभ पंत को साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था और उनसे बड़ी उम्मीद लगाई थी। हालांकि, आईपीएल 2025 में भी ना तो ऋषभ पंत का पूरे सीजन अच्छा रहा प्रदर्शन रहा और ना ही टीम में बेहतर प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2026 में भी ऋषभ पंत और उनकी पूरी टीम का प्रदर्शन खराब रहा।

आखिरी मैच के बाद भी खुश नहीं दिखे थे पंत

बहुत दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ऋषभ पंत कप्तानी के बोझ तले दबते चले जाते जा रहे हैं और खुद का भी प्रदर्शन खराब होने के कारण वह दवाब महसूस कर रहे हैं। आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच के बाद भी ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कुछ ऐसे शब्द कहे थे जो सार्वजनिक मंचों से नहीं कहा जा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।