एक ही फ्रेम में 3 विश्व विजेता कप्तान, सूर्यकुमार यादव ने ऐसे बुनी था आइकॉनिक फोटो; धोनी-रोहित भी माने
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने धोनी और रोहित के साथ तस्वीर लेने की वजह भी बताई है। सूर्यकुमार इस साल धोनी और रोहित के बाद वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में तीन बार खिताब अपने नाम किया है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इस साल की शुरुआत में तीसरी बार चैंपियन बनने में सफल हुई थी। इससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम ने ट्रॉफी जीती है। हालांकि ऐसे मौके बहुत कम बार ही मिलते हैं जब अलग-अलग टीमों को चैंपियन बनाने वाले कप्तान एक साथ एक फ्रेम में नजर आए। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने इस अंसभव से लगने वाले काम को संभव बना दिया है। सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से पहले भारत को टी20 चैंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ फोटो खिंचवाई। सूर्यकुमार यादव की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं मैच से पहले उन्होंने इस फोटो को लेने के पीछे की कहानी भी बताई है।
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर खिंचवाई और शेयर करते हुए लिखा, ''ग्रुप डीपी मिल गया, बस ग्रुप के नाम का सुझाव शेयर करो।'' भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें लिखा गया, ''हमने आपके लिए एक ग्रुप का नाम चुन लिया है सूर्यकुमार।'' 'द कप तान्स'।
सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले ब्रॉडकास्टर से बातचीत में उस वायरल फोटो की पूरी कहानी बताई, जिसमें एमएस धोनी रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव भी मौजूद हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल द्वारा शेयर वीडियो में कहा, ''मेरे लिए ये सपना सच होने जैसा था। क्योंकि जब मैंने सोचा था कि इंडिया के लिए कब खेलूंगा, कब मैच जिताऊंगा, लेकिन आप कभी ये नहीं सोचते कि आपको भारत का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। लेकिन मुझे इंडिया को लीड करने का मौका मिला और भगवान की दया से भारत में ही भारत को लीड करने का मौका मिला। हम लोग वो टूर्नामेंट इंडिया में ही जीते। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीते, जहां पर 2023 (वनडे विश्वकप) में नहीं जीत सके थे।''
उन्होंने आगे कहा, ''मेरे लिए वो मेमोरी हमेशा मेरे साथ रहेगी। मेरे लिए काफी बहुमूल्य क्षण था। पूरे देश के लिए और बाहर रह रहे लोगें के लिए भी। ये काफी स्पेशल मोमेंट था। और फिर उसके बाद जब हम लोग पहला गेम खेल रहे थे चेन्नई के साथ वानखेड़े में, तब मेरे दिमाग में आया कि अगर ये पिक्चर हो सकती है, कि जो सबसे पहले टी20 इंटरनेशनल में विश्व कप जीते हैं और 2024 में जीते हैं और हम लोग 2026 में जीते हैं। मैं भी वहीं था। मैं सोचा अगर हम लोग वो फोटो बना सकते हैं तो ये काफी यादगार होगा। मेरे साथ सबके लिए । तो मैं यहां आकर सोचा और चेन्नई में मुझे एक प्रतिशत मौका मिला। तो मैंने जाकर पहले रोहित भाई को पूछा फिर रोहित भाई ने बोला और फिर माही भाई को पूछा। दोनों ने हां बोला तो फिर मैंने इंतजार नहीं किया, मैंने कहा चलो जल्दी से वो फोटो ले लेते हैं। लेकिन ये काफी स्पेशल पल है।''
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन