MS Dhoni not finished yet he is Still a finisher Every trick of the opponents fails in front of Mahi Magic ipl 2025 MS Dhoni फिनिश नहीं, अभी भी फिनिशर हैं...माही मैजिक के सामने विपक्षियों का हर पैंतरा हो जाता है फेल, Ipl Hindi News - Hindustan

MS Dhoni फिनिश नहीं, अभी भी फिनिशर हैं...माही मैजिक के सामने विपक्षियों का हर पैंतरा हो जाता है फेल

  • MS Dhoni फिनिश नहीं, बल्कि अभी भी फिनिशर हैं, क्योंकि माही मैजिक के सामने अभी भी विपक्षी टीमों के कप्तानों का हर पैंतरा फेल हो जाता है। यही वजह थी कि एमएस धोनी के सामने पंत ने स्पिनरों को नहीं लगाया था।

Tue, 15 April 2025 04:47 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
MS Dhoni फिनिश नहीं, अभी भी फिनिशर हैं...माही मैजिक के सामने विपक्षियों का हर पैंतरा हो जाता है फेल

3 महीने बाद 44 साल के होने जा रहे महेंद्र सिंह धोनी अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। सोमवार 14 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एमएस धोनी ने एक बार फिर से उसी अंदाज में मैच को फिनिश करने का काम किया, जैसे वे अपने खेल के दिनों के पीक में किया करते थे। हालांकि, पिछले कुछ मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए उनको फिनिश कहा जा रहा था, लेकिन एमएस धोनी अभी भी फिनिशर ही हैं। ये कहना सही रहेगा कि वो जब मैच फिनिश करने पर आता है तो स्कोरबोर्ड नहीं, बल्कि इतिहास बदल जाता है।

एलएसजी के खिलाफ एमएस धोनी उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब शायद ही किसी को लग रहा होगा कि यहां से टीम मुकाबला जीत सकती है, लेकिन धोनी ठहरे...धोनी। 5 ओवर में 55 रनों की दरकार थी। शिवम दुबे क्रीज पर थे। एमएस धोनी आखिरी बैटर थे। धोनी ने वही पुरानी रणनीति अपनाई और सामने वाली टीम का हर पैंतरा फेल कर दिया। वे हर बार की तरह इस बार भी मैच को आखिरी ओवर तक ले गए और जीत दिलाकर ही लौटे। एमएस धोनी का ही खौफ था कि ऋषभ पंत ने स्पिनर से ओवर नहीं निकलवाया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने मैदान पर जीत का स्वाद चखने उतरेगी दिल्ली, जीत के लिए बेताब है RR

भले ही इस मुकाबले में फील्डिंग के समय एमएस धोनी के पैर में दिक्कत हुई थी और इसकी वजह से वे दो रन नहीं दौड़ पा रहे थे, लेकिन फिर भी चौके और छक्के लगाकर उन्होंने शिवम दुबे से दबाव हटाया। इसके बाद शिवम दुबे ने भी कुछ करारे शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एमएस धोनी ने महज 11 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। 6 साल के बाद उन्होंने आईपीएल में इस खिताब को अपने नाम किया, क्योंकि 26 रन के अलावा उन्होंने एक रन आउट, एक कैच और एक स्टंपिंग भी की। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनको नहीं लग रहा था कि ये अवॉर्ड मिलना चाहिए। उन्होंने नूर अहमद की तारीफ की, जिन्होंने 4 ओवर एलएसजी को अपनी फिरकी में बांधे रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को बल्लेबाजी में नीचे उतारें; किसने दी सलाह?

इससे कहा जा सकता है कि धोनी अभी फिनिश नहीं हुए, बल्कि अभी भी फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वे बात भी कबूल कर चुके हैं कि वे आखिरी के ओवरों में ही बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले अपने घुटने की सर्जरी कराई थी और इस उम्र में उस सर्जरी के साथ खेलना मुश्किल भरा है। यही कारण है कि वह संभलकर खेल रहे हैं। मैच के बाद लंगड़ाते भी वे नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।