Mohammed Shami s one line that sparked Mohsin Khan s comeback Gym se body ban jayegi bowling nahi जिम से बॉडी बन जाएगी मियां, लेकिन बॉलिंग नहीं... मोहसिन खान से मोहम्मद शमी ने क्यों कहा था ऐसा?, Ipl Hindi News - Hindustan

जिम से बॉडी बन जाएगी मियां, लेकिन बॉलिंग नहीं... मोहसिन खान से मोहम्मद शमी ने क्यों कहा था ऐसा?

मोहसिन खान को मोहम्मद शमी ने एक बार एक ताना नहीं मारा था, बल्कि एक सलाह दी थी कि जिम से बॉडी बन जाएगी, लेकिन बॉलिंग नहीं। ये बात मोहसिन को चुभ गई थी और उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी IPL 2026 के पहले मैच मे की।

Thu, 2 April 2026 03:43 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जिम से बॉडी बन जाएगी मियां, लेकिन बॉलिंग नहीं... मोहसिन खान से मोहम्मद शमी ने क्यों कहा था ऐसा?

मोहसिन खान ने बुधवार 1 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की। हालांकि, एलएसजी को इस मैच में जीत नहीं मिली, लेकिन मोहसिन खान ने सभी को प्रभावित किया। उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी भी उनसे खुश हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनकी एक डाइव की वजह से वह ज्यादा खुश दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया है कि कैसे मोहम्मद शमी ने उनको एक दमदार गेंदबाज बनाने में मदद की है।

मोहसिन खान ने एलएसजी वर्सेस डीसी मैच में दिल्ली के नीतीश राणा को आउट किया, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच रहे समीर रिजवी भी उनके खिलाफ रन नहीं बना सके। वे 10 गेंदों में सिर्फ 2 ही रन मोहसिन के खिलाफ बना पाए। पहले तीन ओवर में सिर्फ 6 रन उन्होंने खर्च किए, जिसमें से 4 रन 6 गेंदों में ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए। इस गेंदबाजी के लिए कोई भी कोच खुश होगा, लेकिन बदरुद्दीन ने कुछ और नोटिस किया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में खेलने के लिए कोर्ट तक पहुंच गया ये प्लेयर, RCB ने 1.6 करोड़ में खरीदा था

दरअसल, 12वें ओवर की पांचवीं बॉल पर 27 साल के इस खिलाड़ी ने थर्ड मैन पर दो रन बचाने के लिए फुल स्ट्रेच डाइव लगाई। मोहसिन की कोशिश ने बदरुद्दीन को अपने सोफे से कूदने पर मजबूर कर दिया। बदरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "अब डर खत्म हो चुका है। अगर कोई फास्ट बॉलर जिसका करियर चोटों से खराब रहा है, फील्ड में डाइव लगा रहा है, तो इसका मतलब सिर्फ एक ही है। वह बहुत फिट है। वह एक शानदार एथलीट है, लेकिन आजकल युवाओं को जिम और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का शौक है।"

आईपीएल 2022 में 10 मैचों में 14 विकेट निकालने वाले मोहसिन नकवी को शोल्डर इंजरी हुई थी और वे एक साल के लिए क्रिकेट से दूर चले गए थे। उनका इकॉनमी रेट 6 से कम का था। वे भारतीय टीम में जगह बनाने के करीब थे, लेकिन चोटों ने उनको घेरे रखा। शोल्डर इंजरी के बाद ग्रोइन इंजरी और फिर एसीएल इंजरी की वजह से वे काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे।

कोच ने माना है कि चोट एक तेज गेंदबाज को लगती हैं, लेकिन मोहसिन बहुत दुर्भाग्यशाली हैं। अच्छी बात ये है कि मोहम्मद शमी उनके साथ बने रहे। मोहम्मद शमी के फार्महाउस पर वे रहते हैं। लॉकडाउन में भी शमी के साथ वे ट्रेनिंग करते थे और आईपीएल 2023 में उन्होंने क्या किया? ये सभी जानते हैं। ये बात बदरुद्दीन ने कही है। कोच ने कहा, "एक तेज गेंदबाज को ग्राउंड पर ट्रेनिंग करनी चाहिए। अगर आप 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं तो आपको ग्राउंड पर होना चाहिए। जिम से बॉलिंग इम्प्रूव नहीं होती।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजीव गोयनका का LSG की हार पर पहला रिएक्शन, ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात

बदरुद्दीन ने मोहसिन नकवी को ही अपनी चोटों का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, "यह उसकी गलती है। वह एक गिफ्टेड एथलीट है, लेकिन आजकल युवाओं को जिम और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का शौक है।" बदरुद्दीन ने पिछले साल IPL के बाद शमी और मोहसिन के बीच हुई बातचीत शेयर की और बताया, "हम शमी के फार्महाउस पर चाय पी रहे थे और मोहसिन अभी जिम से बाहर आ रहा था। मुझे शमी की बातें याद हैं, 'मोहसिन मियां, जिम से बॉडी बन जाएगी, बॉलिंग नहीं।'"

शमी की इस सख्त बात से मोहसिन खान हैरान रह गए। बदरुद्दीन याद करके बताते हैं, "उनका जबड़ा खुला रह गया। अगर आप 140 kph की रफ़्तार से बॉलिंग करना चाहते हैं, तो आपको मैदान पर मेहनत करनी होगी। जिम से बॉलिंग इम्प्रूव नहीं होती।" मोहसिन 6 फ़ीट 3 इंच लंबे हैं और बदरुद्दीन को लगता है कि उनकी हार्ड लेंथ शमी से ज्यादा बैट्समैन को जल्दी परेशान करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।